होम / वर्ष 2021-22 शिक्षा बोर्ड ने कम किया पाठ्यक्रम

वर्ष 2021-22 शिक्षा बोर्ड ने कम किया पाठ्यक्रम

• LAST UPDATED : July 20, 2021

भिवानी

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने फिर  30 फीसदी पाठ्यक्रम कम किया है। सिर्फ 70 फीसदी पाठ्यक्रम पढ़ाना होगा। कोविड की परिस्थितियों के मद्देनजर रखते हुए पाठ्यक्रम घटाया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह ने इंडिया न्यूज को जानकारी दी गई है। विगत वर्ष भी पाठ्यक्रम कम किया गया था। इस बार सत्र की शुरुआत के साथ ही कम किया गया है।

 

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी कक्षा का पाठ्यक्रम 30प्रतिशत कम करने का निर्णय लिया गया है। नया पाठ्यक्रम बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो०(डॉ.) जगबीर सिंह ने  बताया कि इस वर्ष भी शैक्षिक सत्र वर्ष 2021-22 के लिए सैकेण्डरी और सीनियर सैकेण्डरी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 30प्रतिशत तक कम किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया है कि कोरोना महामारी के कारण विद्यालय पूर्ण रूप से नहीं खुल पाए, जिसके कारण विद्यार्थियों की शिक्षा बाधित हुई है। वर्ष 2021-22 की परीक्षाओं के लिए प्रश्र-पत्र 30प्रतिशत कम पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किए जाएंगे। ज्ञात रहे पिछले वर्ष सीबीएसई बोर्ड की भांति हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कोविड-19 महामारी के चलते सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी कक्षाओं का पाठ्यक्रम 30प्रतिशत कम किया गया था।

 उन्होंने बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी कक्षा के सभी विषयों का पाठ्यक्रम 30प्रतिशत कम करके ही बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय मुखिया व विद्यार्थी अपलोड किए गए पाठ्यक्रम को डाउनलोड करके कम किए गए पाठ्यक्रम अनुसार ही परीक्षाओं की तैयारी करना सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox