नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में होंगे इतने मंत्री, जानिए इनको मिल सकती है जगह
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New Cabinet : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल जाने के बाद से लगातार कैबिनेट मंत्रियाें पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर नायब सैनी की नई कैबिनेट में किन-किन को जगह मिलेगी। जी हां, नई सरकार के चेहरों को लेकर पार्टी में मंथन लगातार जारी है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि नायब सैनी के नए मंत्रिमंडल में उनके अलावा 12 मंत्रियों को जगह मिल सकती है।
हरियाणा की नई बीजेपी सरकार में अनिल विज (पंजाबी), कृष्णलाल पंवार (जाटव), कृष्ण बेदी (वाल्मिकी), अरविंद शर्मा (ब्राह्मण), कृष्ण मिड्डा (पंजाबी), लक्ष्मण यादव (यादव), मूलचंद शर्मा (ब्राह्मण),राव नरबीर (यादव), सुनील सांगवान (जाट), बिपुल गोयल (बनिया), महिपाल ढांडा (जाट) एवं तेजपाल तंवर (गुर्जर) को मंत्री बनाया जा सकता है। फिल्हाल अभी इनकी पुष्टि नहीं हुई। आने वाले समय में ही नामों पर मुहर लगेगी।
वहीं यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि दो-दो पंजाबी, जाट, ब्राह्मण और यादव जाति से मंत्री बनाए जा सकते हैं, वहीं एक-एक बनिया, वाल्मिकी, गुर्जर और जाटव जाति से मंत्री होंगे। मालूम रहे कि अनिल विज मनोहर सरकार में गृहमंत्री थे। अब वे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे यहा नहीं यह भी भविष्य के गर्भ में है।
माना जा रहा है कि जिस तरीके से भाजपा के पुराने साथियों को इन चुनावों में हार मिली हे उसके बाद अब नए चेहरों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। मालूम रहे कि सैनी सरकार में 10 में से 8 मंत्रियों को इस बार हार पराज्य मिली जिनमें अंबाला सिटी से असीम गोयल, थानेसर से सुभाष सुधा, जगाधरी से कंवर पाल, नूंह से संजय सिंह, हिसार से कमल गुप्ता, लोहारू से जेपी दलाल, नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव, रानियां से रणजीत सिंह चौटाला शामिल हैं
मालूम रहे कि बीते लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा को 10 में से 5 सीटें मिली थी उसके बाद इन विधानसभा चुनावों में 48 सीटें मिली। लगातार तीसरी बार जीतकर सरकार बनाने का एक रिकॉर्ड हरियाणा के इतिहास में इस बारा रहा है। ऐसे ने भाजपा कैबिनेट का नाम तय करते वक्त सभी जाति समुदाय और इलाके को साधने का प्रयास कर रही है।
CM Nayab Singh Saini: CM सैनी ने एक बार फिर दिल्ली का किया रुख, मंत्रिमंडल को लेकर होगी चर्चा
करनाल-इशिका ठाकुर, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Renu Bala Gupta : नगर निगम चुनाव को लेकर…
झज्जर शहर के छावनी मोहल्ले में आयोजित सम्मान समारोह एवं रक्तदान और कार्यक्रम में पहुंचे…
रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है दिल्ली हादसा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), New Delhi Railway Station Accident : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…
कई दिन पहले व्यापारी के घर पर की थी फायरिंग कर फिरौती मांगी थी पुलिस…
महिला को निजी अस्पताल में करवाया भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू किया आगे…