प्रदेश की बड़ी खबरें

Police Medal : स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारी व जवान पुलिस पदक से अलंकृत

उदय राज सिंह तंवर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

India News, इंडिया न्यूज़, Police Medal, चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 12 अधिकारियों और जवानों का विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित करने के लिए चयन किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा इन मेडलों की घोषणा की गई है।

हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 10 अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। उप पुलिस अधीक्षक सीआईडी उदय राज सिंह तंवर और लेडी सब-इंस्पेक्टर जनक कुमारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला मेडल

इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों में राहुल देव डीएसपी झज्जर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त सोनीपत, नवीन कुमार सहायक उप निरीक्षक हिसार, राजबाला महिला उप निरीक्षक गुरुग्राम, राम पाल निरीक्षक यमुनानगर, सुनील कुमार उप निरीक्षक कमांडो नेवल करनाल, सुरेंद्र प्रताप हेड कांस्टेबल राज्य अपराध शाखा पंचकुला, वीरेंद्र कुमार एएसआई पंचकुला, युद्धवीर सिंह सब इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम और जोगिंदर सिंह एएसआई रोहतक शामिल हैं।

डीजीपी ने दी बधाई

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए कहा कि यह समस्त पुलिस बल के लिए बहुत की गौरव व सम्मान का क्षण है। डीजीपी ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारियों की बहादुरी, प्रतिबद्धता व अथक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व जवानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में और अधिक सफलता की कामना भी की।

यह भी पढ़ें : Independence Day 2023 : स्वत्रंता दिवस के लिए लालकिले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

यह भी पढ़ें : Hindu Mahapanchayat : 28 को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा का फैसला

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Sharadiya Navratri की छठ पर कात्यायनी देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़

श्रद्धालुओं ने मां कात्यायनी की पूजा कर मांगी मन्नतें, मेले में श्रद्धालुओं ने की जमकर…

4 mins ago

Fast Track Court : 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले युवक को आजीवन कारावास

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, एक लाख रुपये जुर्माना भी किया Fast Track Court…

20 mins ago

Kaithal में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kaithal : कैथल में तीन बदमाशों ने एक युवक पर गोली…

31 mins ago

Panipat Crime : मालिक की अलमारी से 1.40 लाख रुपए कैश चोरी कर फरार हुआ नौकर 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Crime : पानीपत जिला के सनौली खुर्द गांव में स्थित…

2 hours ago

Independent MLAs ने की धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात, बीजेपी के तीनों बागियों का बीजेपी को समर्थन  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Independent MLAs  : हरियाणा विधानसभा रिजल्ट ने इस बार सबको चौंका…

2 hours ago