Meeting on ‘Omicron’ सभी राज्य ये रणनीति अपनाएं

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।
Meeting on ‘Omicron’ नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक संक्रामक बताया जा रहा है। अब तक के मिले डाटा के आधार पर डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को बहुत ज्यादा हाई रिस्क पर रखा है। ओमिक्रॉन की पहचान दक्षिण अफ्रीका से हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर अभी कुछ भी सही तरीके से स्पष्ट नहीं है। हालांकि, प्रारंभिक साक्ष्य इस बात की संभावना को बढ़ाते हैं कि इस वैरिएंट में ऐसे म्यूटेशन हैं जो इम्यून सिस्टम रिस्पॉन्स से बच सकते हैं और एक से दूसरे व्यक्ति में इसे फैलाने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। अभी इस वैरिएंट को अच्छे से समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सभी देशों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन को बढ़ावा देना चाहिए। वहीं इस नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों में बैठकें भी शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ इस नए वैरिएंट से बचाव के लिए मंथन किया जिसमें उन्होंने इस वारयर को लेकर सभी राज्यों को छह सूत्रीय उपाय बताए। जानें कौन से हैं वे उपाय। -सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जांच में इजाफा करें ताकि सही समय पर वायरस का पता चल सके।

Also Read : Coronavirus New Variant Omicron तीसरी लहर का कारण बनेगा!

छह सूत्रीय उपाय (Meeting on ‘Omicron’)

-राज्य हर स्तर पर निगरानी बढ़ाएं।
– सभी राज्य कंटेनमेंट जोन तैयार करें।
– हॉटस्पॉट की निगरानी बढ़ाई जाए।
-वैक्सीनेशन में इजाफा।
-राज्यों में हर स्तर पर निगरानी बढ़ाएं।
-हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें।

पहले भी राज्यों को दी जा चुकी है सलाह (Meeting on ‘Omicron’)

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 28 नवंबर को लिखे एक पत्र में भूषण ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूनों की जांच जल्द से जल्द सुनिश्चित करने और अन्य कार्यों को भी सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया था।

Also Read : New Guidelines On Omicron एक दिसंबर से ये रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Gupta

Share
Published by
Amit Gupta

Recent Posts

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने…, CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर कांग्रेस पर कसा तंज

Nayab Singh Saini: ‘कांग्रेस दलितों को दबाने..., CM नायब सैनी ने कुमारी सैलजा को लेकर…

8 mins ago

Mahavir Phogat on Vinesh : विनेश का राजनीति में… द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महावीर फोगाट ने ये कहा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahavir Phogat on Vinesh : महिला पहलवान एवं कांग्रेस प्रत्याशी…

36 mins ago

Haryana Election 2024: ‘हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे…’, चुनाव से पहले एक्शन मोड में आए चंद्र शेखर आजाद

Haryana Election 2024: 'हम किसी के भरोसे नहीं रहेंगे...', चुनाव से पहले एक्शन मोड में…

53 mins ago

Sonipat Crime News : एसएसटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ी कई लाख की नकदी, आरोपियों को ऐसे पकड़ा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sonipat Crime News : हरियाणा में चुनावी माहौल पूरा गर्माया…

1 hour ago

Ambala Girls Student Missing : एक ही कक्षा की 4 बच्चियां हो गईं लापता, सनसनी, नहीं लगा सुराग

पूरे इलाके में है हड़कंप की स्थिति India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ambala Girls Student…

2 hours ago