होम / 2 Arrested for Plotting 5 Crores: पांच करोड़ की फ्रांड की प्लानिंग करते 2 गिरफ्तार

2 Arrested for Plotting 5 Crores: पांच करोड़ की फ्रांड की प्लानिंग करते 2 गिरफ्तार

• LAST UPDATED : November 20, 2021

इंडिया न्यूज, नूह :

2 Arrested for Plotting 5 Crores:  हरियाणा में पुलिस ने लोगोें को असली सोने के बहाने 5 करोड़ रुपए का नकली सोना बेचने की फिराक में लगे टटलू गैंग के 2 सदस्यों को नूंह से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नकली सोने की 17 ईंटें बरामद की गई हैं। यह गैंग महाराष्ट्र राज्य की एक पार्टी को अपने चुंगल में फंसाकर कोई बड़ी ठगी करने के प्रयास में था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।

असली की जगह देना था नकली सोना 2 Arrested for Plotting 5 Crores

Tow Arrested for Plotting Five Crores

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश के लोगों को असली सोने की जगह नकली सोने जैसी धातु बेचकर ठगी करने के मामले में टटलू गैंग के 2 लोगों को नूंह-पलवल रोड़ घासेड़ा नहर पुलिया के नजदीक से काबू किया है। आरोपी रात के समय निकलने वाले राहगीरों से लूटपाट भी किया करते थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कासिम निवासी रसूलपुर थाना पुन्हाना हाल बी.डी.आई आनंदा झिवाना अलवर और हामिद निवासी वार्ड- 9, शिव नगर तावडू के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नूंह में केस दर्ज कर लिया है।

फर्जी नंबर से कहा खेत में निकला 10 किलो सोना 2 Arrested for Plotting 5 Crores

Tow Arrested for Plotting Five Crores

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों महाराष्ट्र की एक पार्टी से बड़ी फ्रॉड करने की फिराक में थे। फर्जी मोबाइल नंबरों से महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश की एक पार्टी को फोन करके कहा कि उनके खेतों में करीब 10 किलो सोना दबा हुआ निकला है। उसे बेचने के लिए बुलाया था। नकली सोने की ईटों को बेचकर उन्हें पार्टी से 35 लाख रुपये की ठगी करनी थी।

राहगीरों से लूटपाट की योजना 2 Arrested for Plotting 5 Crores

सस्ता सोना लेने के झांसे में आई पार्टी ने आरोपियों को एक के दिन बाद आने को कहा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बनाई। राहगीरों से लूटपाट करने के लिए आरोपियों ने गाड़ी पर राजस्थान नंबर की जाली नंबर प्लेट लगाई। लेकिन जब तक आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते इससे पहले ही सतर्क पुलिस ने उन्हें नूंह-पलवल रोड़ घासेड़ा नहर पुलिया नजदीक से काबू कर लिया।

Read More : Government Strict Due to Pollution 11 जिले व शहरों में आबोहवा बेहद दूषित

Read More  : Government Strict Due to Pollution 11 जिले व शहरों में आबोहवा बेहद दूषित

Read More : Agricultural Laws छोटे किसानों को होना था कानूनों का फायदा : मनोहर लाल

Read More : Agricultural Laws विरोध में दिल्ली में शिअद का प्रदर्शन

Connect With Us:-  Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox