Aastha Kunj in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में स्थित आस्था कुंज से 2 बच्चे फरार

इंडिया न्यूज, Haryana News(Aastha Kunj in Rewari): हरियाणा के रेवाड़ी शहर में स्थित आस्था कुंज से शनिवार की सुबह 2 बच्चे फरार हो गए। प्रशासन को इस बारे में सुबह बच्चों की गिनती के दौरान पता चला है। जिसके बाद आस्था कुंज के अधिकारियों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। शहर की पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुट गयी है। दोनों बच्चें रात के समय अंधेरे में खिड़की से निकलकर छत के रास्ते फरार हुए है।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि, फरार होने वाले बच्चों में एक झज्जर जिले का है जिसकी आयु 15 वर्ष बताई जा रही है। ये 8 जुलाई को CWC के जरीए रेवाड़ी आस्था कुंज में पहुंचा था। वहीं दूसरे फरार होने वाला बच्चा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है जिसकी आयु 10 वर्ष है। (Aastha Kunj in Rewari)

गिनती के दौरान दो बच्चे कम

वर्तमान में आस्था कुंज के अंदर 31 बच्चों को रखा गया था। शनिवार सुबह जब गिनती के दौरान 29 बच्चे ही मिले। जिसमें से दों बच्चे गायब थे। प्रशासन को इसकी जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन अभी दोनों बच्चों को लेकर कोई जानकारी नही मिल पाई है।

आस्था कुंज की तरफ से बच्चों के भागने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज भी चैक किये गए जिसके जरिये पता चला की दोनों बच्चे भाग निकले। इस मामले में पुलिस और विभाग बच्चों की तलाश में लगा है। (Aastha Kunj in Rewari)

पहले भी फरार होने का आ चुका मामला 

आपको बता दें कि, आस्था कुंज से पहले भी बच्चों के फरार होने का मामला सामने आ चुका है। जिसमें स्टाफ की बड़ी लापरवाही भी देखने को मिलती रही। वहीं एक बार फिर बच्चे के फरार होने का मामला सामने आया है जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने भी आस्था कुंज पहुंचकर बच्चों से कुछ दिन पहले बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी कोशिश है कि बच्चों को यहाँ हर तरह की सुविधाएं दी जाए। लेकिन आस्था कुंज से बच्चे भागने के मामले ने बाल देखरेख करने वाली संस्था पर सवाल खड़े कर दिए है.आखिर क्या वजह रही कि बच्चे यहाँ से भाग निकले इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

Aastha Kunj in Rewari

यह भी पढ़ें : हरियाणा में 26 हजार सरकारी वाहनों से हटेंगे वीवीआईपी नंबर

यह भी पढ़ें : Haryana BJP Policies : भाजपा की नीतियों का हर वर्ग को मिल रहा लाभ : मनोहर लाल

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान , कर दिए कई बड़े दावे

Yogendra Yadav Statements : हरियाणा के रुझानों को लेकर योगेंद्र यादव का बड़ा बयान ,…

10 mins ago

Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Results 2024 Updates : हरियाणा विधानसभा के चुनाव को लेकर…

19 mins ago

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Haryana Crime: पोलिंग बूथ पर वोट डालने से रोका, फिर घर में घुसकर पीटा, जान…

49 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या हैं कांग्रेस के हाल ?

Haryana Election 2024: हरियाणा की कालका सीट से शक्ति रानी शर्मा सबसे आगे, जानिए क्या…

57 mins ago