होम / 2 crore fraud 2 करोड़ ठगने के मामले में पिता-पुत्र व 2 बेटियां गिरफ्तार

2 crore fraud 2 करोड़ ठगने के मामले में पिता-पुत्र व 2 बेटियां गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 27, 2021
  • पिता व 2 बेटियों को भेजा जेल
  • बेटा 4 दिन के रिमांड पर
  • सोने के आभूषण बरामद

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :

2 crore fraud : कुंडली थाना क्षेत्र के गांव रसोई रसोई में पारकर रेजीडेंसी में व्यक्ति से रिटेल स्टोर खोलने व भारी मुनाफा देने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए ऐंठने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी विजय को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी कनक चंद, उनका बेटा विजय और बेटी मानसा व संध्या निवासी नई दिल्ली स्थित आदर्श नगर के केवल पार्क एक्सटेंशन के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आर्थिक अपराधा शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के अनुसार पारकर रेजीडेंसी में रहने वाले अतुल कौशिक ने 2 फरवरी, 2019 को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उसके पास अंसल प्लाजा माल में एक दुकान थी।

उसने दुकान को करीब सवा 2 करोड़ रुपए में बेचा था। उसके पहचान वाले प्रापर्टी डीलर अमित को इसकी जानकारी थी। अमित ने वर्ष 2017 में उसे मोहन लाल वर्मा व वशिष्ठ वर्मा से मिलवाया था।

उन्होंने कहा था कि वह एएम इंडिया मार्ट कंपनी के निदेशक हैं। उनकी कंपनी रिटेल स्टोर खोलकर उसमें पैसा लगाकर मुनाफा कमाती है।

फरीदाबाद में रिटेल स्टोर खोलने की बात कहते हुए निदेशक ब्यास कुमार वर्मा, कनक चंद वर्मा, अनीता वर्मा, संध्या वर्मा, मनसा वर्मा से भी मिलवाया था।

उनकी बातें सुनकर वह मुनाफे के चक्कर में उनके झांसे में आ गया। उनके कहने पर उसने एक चैक 31 लाख, दूसरा चैक 1 करोड़ 67 लाख रुपए का दे दिया था।

जून 2017 में उसने 2 लाख का चैक और दे दिया था। उसे रिटेल स्टोर नहीं मिला तो धोखाधड़ी का पता लगा था। मामले में एएसआई संदीप कुमार की टीम ने मोहन लाल, उसकी पत्नी अनीता व ब्यास कुमार को महाराष्ट्र के मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था।

उनसे ठगी के पैसों से खरीदी गई फारच्यूनर व इनोवा बरामद की थी। अब पुलिस ने मामले में कनक चंद, उसके बेटे विजय, बेटी मानसा व संध्या को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन, टोप्स व सोने का छल्ला बरामद किया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर विजय को 4 दिन के रिमांड पर लिया है। कनक चंद, मनसा व संध्या को जेल भेज दिया गया है। 2 crore fraud

Read More : Omicron reached Yamunanagar यमुनानगर में ओमिक्रान से 3 लोग संक्रमित

Connect With Us : TwitterFacebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox