प्रदेश की बड़ी खबरें

Big Accident in Karnal : कल आया था रिजल्ट, आज हादसे में हुई 2 दोस्तों की मौत

India News, (इंडिया न्यूज), Big Accident in Karnal, चंडीगढ़ : हरियाणा के जिला करनाल नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार के कारण एक बड़ा हादसा घटित हो गया। इस हादसे ने पलभर में ही खुशियों में ग्रहण लगा दिया।

हादसे में कार में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर घायल हो गए। वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्‌ठी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और हादसे में मारे गए युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।

वापसी में आते हुए मधुबन के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सिवाह गांव निवासी अमन (18), नांगल खेड़ी का अभिषेक (19), हर्ष, मोहित और अमन का कल ही 12वीं कक्षा का परिणाम आया था, जिसमें वह अच्छे नंबरों से पास हुए थे। इसी खुशी में सभी दोस्त रात को करनाल में XUV कार से पार्टी करने के लिए आए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनकी खुशियों में दुख भर देगा।

जी हां, रात को पार्टी करने के बाद वे अलसुबह आज करनाल से अपने गांव नांगल खेड़ी आ रहे थे कि मधुबन के पास उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें अमन व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 अन्य युवक जख्मी हो गए।

यह भी पढ़ें : Girl Student Suicide : सोनीपत में कंपार्टमेंट आने पर छात्रा ने कर लिया सुसाइड

यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2023 : 12वीं के बाद अब 10वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2023 : सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Israna Assembly में चुनाव के दिन बूथ पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Israna Assembly : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र…

1 hour ago

Madlauda Arhatiya Association ने नवनिर्वाचित विधायक कृष्ण लाल पंवार का किया भव्य स्वागत

किसानों व व्यापारियों को नहीं आने दी जाएगी कोई भी समस्या : पंवार India News…

2 hours ago

Administrative Secretaries को धान और बाजरा खरीद की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करने के निर्देश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Administrative Secretaries : हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद…

3 hours ago

Ratan Tata funeral : पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट पहुंचा, अंतिम दर्शनों को लेकर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ratan Tata funeral : दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव…

3 hours ago

Ram Bilas Sharma महेंद्रगढ़ के विधायक को जीत की दी बधाई, महेंद्रगढ़ विकास में सहयोग का किया वादा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Ram Bilas Sharma :भाजपा  के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास…

3 hours ago

Anil Vij : कांग्रेस अपनी हार का संस्कार…, पीसी कर ये बोले 7वीं बार विधायक बने अनिल विज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij : हरियाणा विधानसभा के चुनाव के बाद अब…

3 hours ago