होम / Har Ghar Tiranga Campaign: हरियाणा के करनाल में तिरंगा यात्रा, 25 कमांडो ने लिया हिस्सा

Har Ghar Tiranga Campaign: हरियाणा के करनाल में तिरंगा यात्रा, 25 कमांडो ने लिया हिस्सा

• LAST UPDATED : August 11, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Har Ghar Tiranga Campaign): स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 साल पूरे  होने पर देश में अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी थीम है ‘हर घर तिरंगा’ इसके तहत हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है। इसको लेकर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Har Ghar Tiranga Campaign

ऐसे में हरियाणा में इस अभियान को सफल बनाने के लिए वीरवार की सुबह 10 बजें करनाल में नेवल कमांडो कांपलेक्स ने बुलेट बाईक पर सावार होकर हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह यात्रा करनाल सहित अन्य जिलों में भी निकाली जाएगी। इस यात्रा के माध्यम से हर जिले में जाकर लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए प्रेरित करेंगे।

 कुरुक्षेत्र तक जाएगी यात्रा

यह तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजें नेवल से शुरू होकर पहले इन्द्री पहुंची, इसके बाद यह इन्द्री से लडावा के लिए रवाना हुए, यात्रा लड़वा से कुरूक्षेत्र की ओर जाएगी। कुरूक्षेत्र पहुंचने पर तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी और इसके बाद यह यात्रा वहां से करनाल के लिए रवाना होगी। वापिस करनाल पहुंचने पर तिरंगा यात्रा पूरे शहर में निकाली जाएगी और यात्रा यही समापन होगा।

देशवासियों को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही यात्रा: DSP

कमांडो कंपलेक्स के डीएसपी रमेश चंद्र ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा निकालने के लिए सरकार ने उन्हें निर्देश दिए है। देश वासियों को अभियान हर घर तिरंगा के प्रति जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। ताकि लोगों को इस मुहिम से जोडा जा सके।

यात्रा में 25 जवान ले रहे हिस्सा

कमांडो कांपलेक्स के डीएसपी जमाल खान ने कहा कि देश में तिरंगा यात्रा निकालना पूरे भारत के लिए एक गौरव और सम्मान की बात है। इस गोर्व के क्षण में हमारी फोर्स बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। हम आज अपने कांपलेक्स से इन्द्री, कुरूक्षेत्र व करनाल में लगभग 100 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेगें। यात्रा में कुल 25 जवान हिस्सा ले रहे है। जिसमें 17 बुलेट बाईक और 4 गाड़िया शामिल है।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 11 से 15 अगस्त तक

कमांडो कांपलेक्स के हेड कांस्टेबल प्रदीप ने कहा कि आज पूरे भारत के सभी कमांडो कांपलेक्सों से यह यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम 11 से 15 अगस्त तक का है। देशवासियों को तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ कर हिस्सा लेकर देश का मान बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें : Lumpy skin Disease: हरियाणा के करनाल में लंपी स्किन बीमारी से 81 गाय संक्रमित

यह भी पढ़ें : Comedian Raju Srivastava वर्कआउट करते बेहोश, दिल्ली एम्स में भर्ती

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox