होम / 29th National Fencing Competition 2021 देश का बेस्ट खेल टैलेंट हमारे पास : मनोहर लाल

29th National Fencing Competition 2021 देश का बेस्ट खेल टैलेंट हमारे पास : मनोहर लाल

• LAST UPDATED : December 31, 2021

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा खेल के क्षेत्र में अपनी धाक जमाकर पूरी दुनिया के नक्शे पर आ गया है। हमें अपने अपनी खेल प्रतिभाओं पर गर्व है। निकट भविष्य में हरियाणा में आयोजित खेलो इंडिया में देश के कोने-कोने से हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे, जिससे हमारे खिलाड़ियों का भी होंसला बढ़ेगा। वे गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में 29वीं राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल पहनाकर आशीर्वाद देने के पश्चात संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर फैंसिंग हरियाणा के अध्यक्ष एनके सोलंकी व भारतीय फेंसिंग संघ की उपाध्यक्ष सुरेखा खत्री व आयोजन अध्यक्ष वी के बेनिवाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

हरियाण की झोली में 14 मेडल (29th National Fencing Competition 2021)

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रदेश के तलवारबाजों ने राष्ट्रीय फैंसिंग प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में ओवरआॅल ट्रॉफी लेके हरियाणा को 14 मेडल देने का जो इतिहास रचा है वो प्रदेश में पहली बार हुआ है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने सब खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी शुभकानाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेल हब के रूप में दुनिया के नक्शे पे उभरकर आ रहा है। प्रदेश की खेल नीति को अब प्रदेशों के बाद कई देशों से प्रशंसा मिली है। इस मौके पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए अंतरराष्ट्रीय रैफरी व राष्ट्रीय कोच अशोक खत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भेजे वीडियो संदेश से खिलाड़ियों में जोश भर गया, जिसके फलस्वरूप हरियाणा पहली बार देश में अव्वल स्थान पर रहा है। अशोक ने कहा कि ओलम्पिक सनसनी भवानी देवी ने स्वयं मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उनकी खेल नीति की प्रशंसा की। प्रतियोगिता का शुभंकर लॉन्च भी स्वयं मुख्यमंन्त्री ने किया था। इस मौके पर फैंसिंग के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान, अंतरराष्ट्रीय रेफरी अनिल व अश्विनी खत्री, अमित व संदीप सिहाग आदि उपस्थित थे।

Also Read: Corona and Omicron Cases Update ओमिक्रॉन के 1270 केस आए सामने

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
Panipat Crime News : मकान से 30 लाख रुपए कैश व लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Murder Accused Arrested : चाकू से युवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Film Dialogues Converted Election Dialogues : आपने वोट दिया, मोगैंबो खुश हुआ…फिल्मी डायलॉग के पोस्टर कर रहे हैं मतदाताओं को आकर्षित
Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना
Jind Crime News : चाचा छह माह से करता रहा भतीजी का यौन शोषण, तबीयत खराब होने पर जांच कराई तो निकली गर्भवती
PM Modi in Maharashtra Wardha : कांग्रेस सबसे भ्रष्ट पार्टी, ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह और शहरी नक्सलियों द्वारा संचालित: मोदी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox