Haryana Panchayat Chunav Third Phase : दोपहर 12 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान

इंडिया न्यूज, Haryana Panchayat Chunav Third Phase : हरियाणा में तीसरे चरण के लिए सरपंच और पंच पद चुनाव के लिए 4 जिलों फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार और पलवल में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। उक्त सभी जिलों के 25 ब्लॉक में 929 सरपंच और 10362 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक 35 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है।

अब तक 7,77,023 लोग वोट डाल चुके हैं। 4 जिलों में कुल 22,27,319 मतदाता हैं। 2,655 पोलिंग स्टेशन हैं, इनमें से 615 संवेदनशील और 781 अतिसंवेदनशील हैं। सबसे ज्यादा वोट पलवल में पड़े हैं, यहां अब तक 39.6% लोगों ने मतदान किया है। सबसे कम 29.6% वोट फरीदाबाद में पड़े हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि संवेदनशील, अति संवेदनशील पोलिंग बूथ पर सामान्य पोलिंग बूथ से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पंच और सरपंच पद के मतदान के नतीजे शाम को ही घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं आपको बता दें कि तीसरे चरण के पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद समिति सदस्यों का मतदान 22 नवंबर को हो चुका है। इन चुनावों के नतीजे 27 नवम्बर को घोषित किए जाएंगे।

हिसार के गांव बूरे में दो पक्षों में झड़प

उधर, मतदान के बीच जिला हिसार के गांव बूरे में दो पक्षों में झड़प होने का मामला सामने आया है। इसी तरह गंगवा गांव में भी वोटिंग के दौरान माहौल बिगड़ गया, जिसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग पार्टियों को सूचित किया। वहीं कई गांवों में ईवीएम खराब होे की भी सूचना आई है।

‘म्हारी पंचायत’ पोर्टल पर नजर आएगी पंचायत चुनाव की गतिविधियां

पंचायत चुनाव की गतिविधियां ‘म्हारी पंचायत’ पोर्टल पर देखी जा सकेंगी। प्रदेश में कहीं भी इंटरनेट के माध्यम से म्हारी पंचायत पोर्टल को खोलकर मतदान प्रतिशत को देखा जा सकेगा। वहीं मतगणना के दिन ई-डैशबोर्ड पर नतीजों को देखा जा सकेगा। चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Mohan Lal Badoli’s Big Statement : कांग्रेस को कुछ समय की खुशी, कल सुबह …; ये बोल गए मोहनलाल बडोली

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli's Big Statement : हरियाणा की राजनीति में अगले…

17 mins ago

Haryana CM Face: ‘…जो सीएम बनेगा उससे पूछिए’, चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana CM Face: '...जो सीएम बनेगा उससे पूछिए', चुनावी नतीजों से पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा…

25 mins ago

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान, मरने से पहले बनाई वीडियो

Haryana Jind News: युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की, फाइनेंसरों से था परेशान,…

60 mins ago

Haryana Exit Polls : करवट लेने जा रही प्रदेश की राजनीति, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर टिकी सबकी निगाहें

प्रदेश में लहर- कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पवन शर्मा, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana…

1 hour ago