प्रदेश की बड़ी खबरें

Online Fraud के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 4 सदस्य दबोचे, इस तरीके से करते थे ठगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में ही ठगी के अलग-अलग तरीके अंजाम दिए जा रहे हैं। लोगों को फोन आता है कि आपका लड़का पकड़ा गया है, उसे छुड़ाना है तो एक लाख रुपए अकाउंट में डाल दो। लोग बिना सोचे-समझे ही अपने परिजनों के लिए ऐसी राशि दे देते हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है, जहां थर्मल के एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन आया कि आपका बेटा जो पटियाला विश्वविद्यालय में छात्र है, वह एक रेप केस में पकड़ा गया है, उसे छुड़ाना है तो एक लाख रुपए तुरंत खाते में डाल दो।

  • एक ट्रांजेक्शन होने पर मिलता था 3000

  • चारों नोएडा यूनिवर्सिटी के हैं आईटी के छात्र

थर्मल अधिकारी ने भी तुरंत एक लाख की राशि उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दी। इसके कुछ समय बाद ही फिर से फोन आया कि लड़के का मेडिकल होना है, अगर बचाना है तो एक लाख उनको देने है वो भीजमा कर दो। उन्होंने वह राशि भी जमा कर दी। इस तरह करते-करते साढ़े 5 लाख रुपए थर्मल अधिकारी ने उनके अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन पता में चला कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है।

Festival Season Guidline: सावधान! अगर दिवाली के मौके पर की हुड़दंगई, तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Online Fraud : यमुनानगर साइबर थाना पुलिस की हिरासत में आए ये चारों आरोपी

यमुनानगर साइबर थाना पुलिस की हिरासत में आए ये चारों आरोपी नोएडा विश्वविद्यालय के आईटी के छात्र हैं जिन्होंने साइबर फ्रॉड में शामिल होना स्वीकार किया है। सभी आरोपी झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मामला साइबर थाने तक पहुंचा था। साइबर थाने ने मामले की गंभीरता को देखकर गहरा जाल बिछाया। साइबर थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि फिलहाल जिन चार छात्रों के खाते में पैसा ट्रांसफर हुआ था, वह नोएडा विश्वविद्यालय के आईटी के छात्र हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में  बैंक अधिकारी और चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल हो सकते हैं।

गिराेह का कनेेक्शन विदेश से जुड़ा

मालूम हुआ है कि यह 18 लेयर का एक संगठित गिरोह है, जिसमें देश ही नहीं, विदेश के भी लोग शामिल हैं। यह राशि एक चेन के तहत खाते में आती है। फिर उस पैसे को नेपाल में भेजा जाता है। नेपाल से वह राशि वाइट मनी होकर वापस आती है। जिन चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें खाते में पैसा आने पर एक लाख के  3000 दिए जाते थे।थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है जिसे 13 राज्यों की पुलिस तलाश रही है। पुलिस लगातार उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Panipat News: लव मेरिज के बावजूद पत्नी की हत्या करने की कोशिश, जेठ ने भी की घिनौनी हरकत

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Bumper Diwali Offer: अगर आपने भी नहीं की दिवाली की शॉपिंग, देर मत करिए क्यूंकि गुरुग्राम में लग रही भारी सेल

दिवाली के मौके पर जगह-जगह सेल लगी हुई है जिसका लुत्फ उठाने आपको इलाके से…

42 mins ago

Karnal Kalsaura News : हरियाणा की बेटी की बड़ी उपलब्धि, देश के इस राज्य में बनी जज

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal Kalsaura News : इसमें कोई शक नहीं कि अगर…

43 mins ago

Sonipat Petrol Pump: बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मचाया आतंक, तीन लोगों को मारी गोली, 8 लाख लेकर हुए फरार

हरियाणा में बदमाशों की बदमाशी दिन-प्रति-दिन बढ़ती ही जा रही है। दिन दहाड़े बदमाश लूट…

1 hour ago

Haryana Air Pollution : दिवाली अभी आई नहीं और पहले ही प्रदूषित हो गए प्रदेश के ये 11 जिले

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Air Pollution : दिवाली को कुछ ही दिन शेष…

1 hour ago

UPSC NDA Result 2024 : जानिए हरियाणा के इस छात्र ने एनडीए में पाया ऑल इंडिया में दूसरा रैंक 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), UPSC NDA Result 2024 : एनडीए की यूपीएससी की परीक्षा…

2 hours ago

Haryana Roadways: हरियाणा पुलिसकर्मी से किराया मांगने पर हुआ बवाल, दो राज्यों की पुलिस के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत

राजस्थान में जब एक महिला पुलिसकर्मी से किराया माँगा गया तो इस पर जबरदस्त बवाल…

2 hours ago