Others

यहां खौफ में 4000 से ज्यादा परिवार, घरों पर लिखा- ये मकान बिकाऊ है

फरीदाबाद। यमुना में बढ़ते जलस्तर के बाद दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी करीब 4 हजार मकानों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पिछले साल कि यदि बात करें तो पूरे बसंतपुर क्षेत्र में बाढ़ का पानी सभी घरों तक पहुंच गया था।

हालात इस बार उससे भी ज्यादा खराब होने वाले हैं क्योंकि पिछली बार यमुना में करीब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, लेकिन इस बार 8 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे और भी ज्यादा फरीदाबाद में यमुना की बाढ़ से हालात बिगड़ने वाले हैं। इन सबको देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां मुकम्मल करने का दावा किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में मुनादी कराई जा रही है। मकानों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। उन लोगों को सरकारी स्कूलों और टेंट लगाकर उनमें रखे जाने के प्रबंध किए जा रहे हैं।

यमुना से लगते हुए इस क्षेत्र में रह रहे लोगों की मानें तो उन्हें प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा बड़े-बड़े सपने दिखाकर उन्हें जमीन बेच दी गई। अब वे यहां मकान बनाकर रहने लगे हैं, लेकिन यमुना में जैसे ही जलस्तर बढ़ता है उनके परेशानी बढ़नी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा कुछ तस्वीरें यहां ऐसी भी देखने को मिली जो लोग अब इस क्षेत्र को छोड़कर जाना चाहते हैं। बाकायदा कई मकानों पर ये मकान बिकाऊ है, लिखा हुआ दिख जाएगा। जिस तरह से डीलरों ने इन्हें सपने दिखाकर जमीन बेची गई और उन्होंने मकान बना लिए, लेकिन यहां बिजली पहुंची, ना ही पानी पहुंचा है और रास्ते भी खराब हैं। ऊपर से हर साल यमुना का बढ़ता जलस्तर। जिसकी वजह से बाढ़ का पानी उनके घरों में आ जाता है। इसीलिए लोग अब इन मकानों को बेचकर जाना चाहते हैं।

AddThis Website Tools
haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

Hisar Airport: हरियाणावालों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द ही हिसार से पहली फ्लाइट भरेगी उड़ान

हरियाणा वालों के लिए इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, हिसार एयरपोर्ट…

25 mins ago

Haryana BJP: कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका, अब हरियाणा में हुड्डा के इस सिक्के ने ज्वाइन की BJP

निकाय चुनाव आने से पहले ही बीजेपी एक बार फिर मजबूत होती हुई नजर आ…

55 mins ago

Haryana Congress: चुनाव आने से पहले शुरू हुआ कांग्रेस का गेम, हुड्डा के कमान से निकला तीर, BJP पर कर दिया हमला

 हरियाणा निकाय चुनाव आने में बस कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में हरियाणा में…

1 hour ago