Bharat Jodo Yatra in Karnal Updates : यात्रा में नंगे बदन शामिल हुआ 5 साल का मासूम

इशिका ठाकुर, Haryana (Bharat Jodo Yatra in Karnal Updates) : प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा जारी है। पानीपत में जहां पहला दिन यात्रा का था वहीं आज करनाल में दूसरा दिन है। वहीं जहां यात्रा के दौरान कड़ी ठंड में राहुल गांधी हमेशा की तरह टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज यात्रा में चौंकाने वाला सीन भी नजर आया।

आज राहुल गांधी के साथ रोहतक का मासूम अभिमन्यु शर्मा (5) भी कदम से कदम मिलाता नजर आया। इस दौरान अभिमन्यु एक धोती पहने हुए था। जब राहुल गांधी ने मासूम अभिमन्यू से पूछा कि बेटा आपको ठंड नहीं लग रही तो बच्चे ने जवाब दिया कि मैं एथलीट हूं और रोजाना सुबह ग्राउंड में दौड़ लगाता हूं।

भारत जोड़ो यात्रा का देखा था वीडियो

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए अभिमन्यु के पिता सुनील शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह मोबाइल में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो देख रहा था कि इसी दौरान बेटे ने इस यात्रा के बारे में पूछा। बस तभी से बेटे अभिमन्यु की राहुल गांधी से इस यात्रा में मिलने की इच्छा जाग गई। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए जब राहुल गांधी की यात्रा यहां पहुंची तो उसमें शामिल हुआ।

पदयात्रा 8 को कुरुक्षेत्र में

वहीं 8 जनवरी को पदयात्रा दोपहर बाद 3.30 बजे गांव झिरबड़ी से कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेगी। यहां से थानेसर के पुराने बस अड्डे पर शाम 6.30 बजे पहुंचेंगी। यहां से कुरुक्षेत्र जीटी रोड स्थित प्रतापगढ़ में पदयात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

9 को शाहाबाद में

वहीं यात्रा 9 जनवरी को सुबह 6 बजे गांव खानपुर कोलियां से शुरू होगी। यहां से यात्रा सुबह 10 बजे शाहाबाद के पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस में पहुंचेगी। इसके पश्चात 3.30 बजे पट्टी बोरीपुर से शुरू होगी और शाम 6.30 बजे अंबाला की मोहड़ा मंडी रुकेगी। यहां सेयात्रा का रुख अंबाला कैंट की अनाज मंडी की ओर होगा और यहीं रात्रि विश्राम भी होगा।

10 जनवरी को अंबाला में यात्रा का यह रहेगा रूट

वहीं 10 जनवरी को सुबह 6 बजे से अंबाला के शाहपुर से यात्रा का आरंभ होगा। यहां से चलकर यात्रा जंडली पुल, प्रेम नगर, सिविल अस्पताल अंबाला शहर से होते हुए फिलाडेल्फिया अस्पताल अंबाला शहर पहुंचेगी। तदोपरांत दोपहर बाद 3.30 बजे हरियाणा-पंजाब सीमा (शंभू बॉर्डर से) पंजाब में प्रवेश करेगी।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : राहुल गांधी की यात्रा का आज दूसरा दिन, करनाल में उमड़ा जन सैलाब

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra Haryana Updates : हिंदुस्तान का आधा धन 100 लोगों के पास : राहुल गांधी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election Result 2024 : 57 साल के इतिहास में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने रचा इतिहास

 10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…

1 hour ago

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

2 hours ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

2 hours ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

3 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

5 hours ago