प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana CM Oath Ceremony: शपथ समारोह की तैयारियां जोरो-शोरो पर, 50 हजार लोग होंगे शामिल, बनाए जा रहे 5 पंडाल

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद अब जश्न की तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं। दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने के लिए हलचल तेज हो गई है। दरअसल 17 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। जिस समारोह में नायब सिंह सैनी के साथ साथ अन्य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें इस समारोह का आयोजन पंचकूला सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में किया गया गई। इस समरोह की खास बात ये है कि, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र और बाकी राज्यों के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे।

  • 5 पंडाल का किया गया इंतजाम
  • हरियाणा प्रशासन भी एक्टिव

Oath Ceremony : पंचकूला में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विपक्ष से ये लोग भी होंगे शामिल, जानें ये होंगे चेहरे

5 पंडाल का किया गया इंतजाम

इस समारोह की कुछ खास बातें हैं जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में करीब 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं जिसके चलते इइस समरोह में पांच पंडाल बनाए जा रहे हैं। इनमें से चार पंडाल आम लोगों के लिए जबकि एक वीआईपी मेहमानों के लिए बनाया जाएगा । केवल यही नहीं बल्कि इसके साथ साथ कई अन्य तैयारियों के लिए हरिद्वार (यूपी) से कारीगर बुलाए गए हैं। हर पंडाल में साढ़े आठ टन के 20 एसी लगाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, कुल करीब 500 कर्मचारी शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटे हैं।

Haryana Election Reaction: कांग्रेस में इस तिगड़ी ने किया खेल खराब, अब उम्मीद है तो बस प्रियंका गाँधी से, ऐसा क्यों बोले किसान नेता ?

हरियाणा प्रशासन भी एक्टिव

अब कुछ ही दिन बाकी हैं जब हरियाणा में CM सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसे में हरियाणा की सुरक्षा टीम भी एक्टिव मोड में आ गईं हैं। दरअसल मंगलवार को एसपीजी की टीम शपथ ग्रहण समारोह स्थल का निरीक्षण करेगी। इसके बाद तय होगा कि स्टेज पर कितने एसी लगाए जाएंगे। इसके अलावा सेक्टर-5 की सभी बाहरी और अंदरुनी सड़कों की मरम्मत काम पूरा कर लिया गया है। सेक्टर-5 और 8 की डिवाइडिंग सड़क पर लगे ग्रिल की रंगाई-पुताई कर आसपास के पेड़ों की छंटाई की जा रही है।

Haryana Oath Ceremony: शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू, PM Modi के साथ-साथ ये लोकप्रिय नेता होंगे भव्य समारोह का हिस्सा

 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के रेटों में भारी गिरावट के बाद…, पेट्रोल-डीजल के इतने हुए दाम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के रेटों में भारी गिरावट…

3 mins ago

Crop Residue Management : परली जलाने पर हुई कार्रवाई, कुरुक्षेत्र में 45 किसानों पर लगा पर्यावरण जुर्माना

हरियाणा में बढ़ते प्रदुषण ने प्रदेश में कोहराम मचाया हुआ है। ऐसा कई बार हो…

7 mins ago

Rewari Crime : युवक ने आखिर क्यों उठाया ऐसा खौफनाक कदम, जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

पत्नी और बेटे का ही रेत दिया गला आरोपी बताया जा रहा डिप्रेशन में India…

29 mins ago

Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट का हिस्सा बन सकती हैं ये महिलाएं, चुनावी रण में दिखा जबरदस्त जलवा

हरियाणा में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर के इतिहास के पन्नो पर…

34 mins ago

Haryana Crime: बदमाशों ने आठ कमरों के चटकाए ताले, फिर…अपराध को दिया अंजाम, पढ़ें पूरी खबर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: चरखी दादरी के गांव मौड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ…

54 mins ago

Dengue Cases : हरियाणा में फिर बढ़े डेंगू के मामले, यहां सामने आए इतने मरीज

हिसार में कुल मामले हुए 243 India News Haryana (इंडिया न्यूज), Dengue Cases : हरियाणा…

56 mins ago