Haryana Congress : 3 पूर्व विधायकों समेत 56 नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल

इंडिया न्यूज, Haryana Congress : कई दलों से अब पार्टी नेता भाजपा, जजपा, इनेलो और आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब 3 पूर्व विधायकों समेत 56 नेता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि उक्त नेताओं ने चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उदयभान और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में रिटायर्ड सेशन जज राकेश यादव, संजीव बुआना, आप नेता डॉ. कपूर सिंह, जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित बंसल, बीजेपी युवा मोर्चा के अरविंद शर्मा, करतार सिंह सैनी, इनेलो के चरण सिंह, दिलबाग संडिल (प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी किसान मोर्चा), मंजू चौधरी, कमलेश सैनी (पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी, अटेली), राजकुमार यादव, अभय सिंह चौधरी, विशाल प्रताप सैनी, वजिर सिंह माजरा, विनोद तितोरिया (पूर्व एमसी, करनाल) ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पूर्व विधायक व आम आदमी पार्टी नेता बिजेंद्र कादियान उर्फ बिल्लू, पूर्व विधायक व सोनीपत जजपा अध्यक्ष पदम सिंह दहिया और पूर्व विधायक व जजपा नेता मूलाराम गुर्जर का नाम शामिल है।

Haryana Congress

हरियाणा कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

वहीं आपको यह भी बता दें कि गत दिनों राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद कर दी गई थी, जिसके बाद से देशभर में विरोध किया जा रहा है। हरियाणा कांग्रेस की तरफ से सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सत्याग्रह किया गया, तदोपरांत सभी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा देशहित नहीं, प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

हुड्डा और उदयभान ने भाजपा-जजपा को लिया आड़े हाथों

इस दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी भाजपा-जजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा यह बीजेपी-जेजेपी का दल जनता को भटकाने में लगा हुआ है। वहीं चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकती। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा।
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Manohar Lal ने महाराष्ट्र सीएम शिंदे को दिया जीत का ‘मनोहर’ मंत्र…जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

मनोहर लाल बोले, सुशासन, मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान मनोहर मॉडल India News Haryana (इंडिया…

41 mins ago

Anil Vij : इस कॉलेज में आता हूं तो ऐसे लगता है कि मानों….मंत्री बनते ही अनिल विज ने अपनी पहली ग्रांट को लेकर की बड़ी घोषणा 

एसडी कॉलेज अंबाला में 47वें जोनल यूथ फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विज ध्येय…

1 hour ago

Union Law and Justice Minister ने सीएम नायब सैनी से की मुलाकात, कई अहम विषयों पर किया विचार विमर्श

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

2 hours ago