Major Mishap During Ganesh Visarjan: हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, महेंद्रगढ़-सोनीपत में डूबने से 7 की मौत

इंडिया न्यूज, Haryana News (Major Mishap During Ganesh Visarjan): हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान दो बड़े हादसे हुए। महेंद्रगढ़ के झगड़ोली नहर में गणेश जी की प्रतिमा के दौरान करीब 12 किशोर व बच्चे डूब गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई। वहीं सोनीपत में यमुना के मीमारपुर और बेगा घाट पर चार लोग डूब गए। इनमें से मीमारपुर घाट पर पिता-पुत्र और भतीजा व बेगा घाट पर एक श्रद्धालु की डूबकर मौत हो गई। जिनमें से तीन के शव बरामद कर लिए हैं। महेंद्रगढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।

बता दें कि महेंद्रगढ़ के झगड़ोली गांव की नहर में शहर श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए गए थे। विसर्जन के दौरान शाम को 5.30 बजे यह हादसा हुआ। सूचना मिलने के 10 मिनट बाद ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमों के साथ-साथ आसपास के गांवों से युवाओं ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

महेंद्रगढ़ में चार की मौत

हादसे के बाद शुक्रवार रात 8:30 बजे तक अस्पताल पहुंचाए गए 4 बच्चों की मौत हो गई, और 3 को हाई सेंटर भेज दिया गया है। वहीं अन्य घायल बच्चे को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं। देर रात तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ लेकिन घटना के केवल 10 मिनट बाद ही मौके पर हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग एवं दमकल विभाग व प्रशासनिक अमला पहुंच गया। 8 बच्चों को नहर से निकालकर एंबुलेंस के जरीए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अभी नहर मे आस-पास गांवों के लोगों सहित प्रशासनिक अमला व विभिन्न विभागों की टीमें और गोताखोर नहर में डूबे बच्चों की तलाश कर रहे हैं।

दो के शव मिले, तीसरे की तलाश जारी

वहीं सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट पर चाचा- भतीजा और बेटा डूब गया जिनमें से चाचा और भतीजे का शव बरामद कर लिया गया है और बेटे की तलाश अभी जारी हैं। डूबने वालों में सुंदर सांवरी निवासी 45 वर्षीय सुनील, उनका बेटा 13 वर्षीय कार्तिक और 20 वर्षीय भतीजा दीपक शामिल हैं। वे अन्य श्रद्धालुओं के साथ मूर्ति विसर्जन करने के दौरान स्नान के लिए यमुना के अंदर चले गए। इसी दौरान वे तेज बहाव में डूब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मुरथल थाने से टीम और गोताखोर घटना स्थान पर पहुंच गए और तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे सुनील और उनके भतीजे दीपक के शव निकाल लिये गए। वहीं सुनील के बेटे कार्तिक की तलाश अभी जारी है। वहीं यमुना के बेगा घाट पर रेहड़ा बस्ती का 22 वर्षीय सुमित तेज बहाव के कारण डूब गया। विसर्जन के दौरान वह 6 साथियों के साथ यमुना में अंदर गया था। उसके 6 साथियों को यमुना से निकाल लिया गया लेकिन वह नहीं मिल सका। बाद में मशक्कत के बाद उसका शव ही बरामद हो सका।

CM मनोहर ने ट्वीट कर हादसे पर जताया दुःख 

राज्य में सीएम मनोहर लाल ने घटना में हुई युवकों की मौतों पर दुख जताया है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों के लिए जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणेश विसर्जन के दौरान हुई युवकों की मौतों पर शोक जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। NDRF द्वारा बचाए गए लोगों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कमाना करता हूं।

गणपति विसर्जन के दौरान हुआ यह बड़ा हादसा बहुत ही दुखद है। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन ने शीघ्रता से कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद नहर को बंद करवाकर बचाव कार्य शुरू किया गया। 4 बच्चों की मौत हुई है और चार को रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें :Teacher Recruitment : हरियाणा के कॉलेजों में जल्द होगी 1535 शिक्षकों की भर्ती : मनोहर लाल

यह भी पढ़ें : Rear Seat Belt : अब कार में सभी के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य : गडकरी

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

12 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

52 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

56 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago