प्रदेश की बड़ी खबरें

Snake Entered SDM Office : एसडीएम कार्यालय में घुसा 7 फीट लंबा सांप, अधिकारियों -कर्मचारियों में मचा हड़कंप 

India News (इंडिया न्यूज), Snake Entered SDM Office : शहर के बिहौली रोड पर उप मंडलीय परिसर स्थित एसडीएम कर्यालय में उस समय हर काम मच गया। जब करीब 7 फीट लंबा सांप घुस आया। पिछले करीब 7-8 माह के अंदर तीसरी बार सांप के घुस जाने से अधिकारियों -कर्मचारियों में अच्छा खासा हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना वन्य प्राणी विभाग पानीपत को दी गई। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मशकत के बाद सांप को काबू करके कटे में डालकर करीब 8-10 किलोमीटरकी दूरी पर खेतों में छोड़ा गया। तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

Snake Entered SDM Office : करीब 7-8 माह के अंदर तीसरी बार सांप घुस आया

इस बारे जानकारी देते हुए वन्य प्राणी विभाग के जिला इंस्पेक्टर सुनील तवर ने बताया कि आज सुबह के समय एसडीएम कार्यालय समालखा से सूचना मिली कि कार्यालय के प्रांगण में सांप घुस आया। सूचना मिलते ही मौके पर कर्मचारियों को भेजा गया। मौके पर पहुंचकर कर्मचारीयों ने देखा कि करीब 7 फीट लंबा सांप कमरे के अंदर घुसा हुआ है जिन्होंने मशकत के बाद सांप को पकड़कर कटे में डालकर करीब आठ 10 किलोमीटर की दूरी पर खेतों में छोड़ा गया इंस्पेक्टर ने बताय कि एसडीएम कर्यालय में करीब 7-8 माह के अंदर तीसरी बार सांप घुस आया।

 

Snake Entered SDM Office

सांप चूहों की तलाश में घूमता रहता है

उन्होंने बताया कि रेट स्नेक प्रजाति का यह सांप इतना जहरीला नहीं होता। यह सांप चूहों की तलाश में घूमता रहता है। कार्यालय में चूहे होने के कारण सांप घुस आया। इससे पहले कर्मचारियों को छुट्टी से एक दिन पहले कार्यालय में स्प्रे करवाने के लिए कई बार अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि स्प्रे करने से कई दिन तक बदबू फैलने पर सांप नहीं घुसता।
उन्होंने बताया कि आसपास में  खेत नजदीक खेत होने के कारण सांप घुस आया। वहीं कुछ कर्मचारियों ने बताया कि रविवार शाम के समय कार्यालय में सांप घुस आया। यहां पर किसी काम के लिए पोलिंग बूथ कर्मचारी आए हुए थे, जिन्होंने सांप को रेंगते हुए देखा। उधर इस बारे एसडीएम समालखा से संपर्क नहीं हो पाया।
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Sonipat News : प्राध्यापक की हत्या करने के दोषी छात्र व उसके दो साथियों को उम्रकैद, एक-एक लाख रुपए जुर्माना

India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat News :सोनीपत जिला के गांव पिपली स्थित राजकीय महाविद्यालय में…

52 mins ago

Pramod Vij : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में फिर से प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़ेगा

भाजपा प्रत्याशी ने 5 अक्तूबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की…

1 hour ago

Anil Vij : “आप” का दीपक बुझ चुका है, अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में आकर क्या उजाला करेगी ?

आम आदमी पार्टी का दीपक अब बुझ चुका है, ये हरियाणा में आकर क्या उजाला…

2 hours ago

Karimganj Border : असम पुलिस ने करीमगंज सीमा पार करने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karimganj Border असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीमगंज सीमा पार…

2 hours ago