Adampur By Election : 76.51 फीसदी हुआ मतदान, EVM में 22 प्रत्याशियों का भाग्य कैद

इंडिया न्यूज, Haryana (Adampur bye-Poll) : आदमपुर उप-चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। उप-चुनाव के लिए 76.51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद EVM में 22 प्रत्याशियों का भाग्य कैद कैद हो गया।

बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे जिसके कारण हल्की-फुल्की ही झड़प का समाचार सामने आया था। बाकी कुल मिलाकर चुनाव सही ढंग से हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रही और 6 नवंबर को मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

संदिग्ध ब्रेजा कार पुलिस ने कब्जे में ली

इसी बीच जानकारी सामने आई थी कि घुड़साल में संदिग्ध ब्रेजा कार मिली जोकि रोहतक नंबर की है। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया था। कार में रोहतक का पूर्व सरपंच और उसका साथी बैठा हुआ था। वहीं वोटिंग के बीच आदमपुर गांव के एक स्कूल में बने मतदान केंद्र के बाहर हिंसा की खबर सामने आईजिसमें अधिवक्ता राकेश के साथ पूर्व सरपंच के बेटे संजय दानी और उसके भतीजे द्वारा मारपीट की गई। यही नहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी।

आप प्रत्याशी ने हनुमान मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद

आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी सतेंद्र सिंह ने मतदान से पूर्व हनुमान मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद लिया। जानकारी रहे कि अभी हाल ही में सतेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा था और अब आप प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) के इस्तीफे के बाद उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने भव्य विश्नोई को अपना उमीदवार बनाया तो कांग्रेस की तरफ से जयप्रकाश, वहीं आप से सतेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ा है।

आदमपुर में 180 बूथों पर हुई वोटिंग

Adampur By Election 2022 LIVE

आपको जानकारी दे दें कि आदमपुर में 180 बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी जोकि शाम 6 बजे तक जारी रही। इन बूथों में 36 संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील बूथ थे। आदमपुर उपचुनाव में 1,71,473 मतदाता हैं, जिनमें से 91,805 पुरुष तथा 79,668 महिला मतदाता हैं। उपचुनाव की मतगणना 6 नवंबर को की जानी है।

भव्य बिश्नोई ने पिता और मां के साथ किया मतदान

Adampur By Election 2022 LIVE

भाजपा के उमीदवार भव्य बिश्नोई ने अपने पिता कुलदीप व मां रेणुका के साथ मतदान किया। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। उनकी तीसरी पीढ़ी के भव्य बिश्नोई भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा भाजपा के 3 साल के शासनकाल में यह तीसरा उपचुनाव है। बरोदा और ऐलनाबाद की हार के बाद भाजपा की साख यहां दांव पर लगी हुई है।

अभी तक भजन लाल परिवार का दबदबा रहा कायम

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में यह चौथी बार चुनाव होगा। इससे पहले 1998, 2008, 2011 में भी चुनाव हो चुका है। तीनों ही चुनाव में भजन लाल परिवार का दबदबा कायम रहा है और अब सभी की नजरें इस चुनाव की जीत पर टिकी हैं।1968 से लेकर 1982 तक भजन लाल आदमपुर सीट से विधायक रहे हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी जसमा देवी भी यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं। कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी यहां से चुनकर विधानसभा तक पहुंच चुके हैं। अब भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ें

इनमें रहेगी विशेष टक्कर

वैसे इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप में टक्कर रहेगी। उधर इनेलो भी चुनाव में जीत को लेकर दाव-पेच लगा रही है। वहीं आपको यह भी बता दें कि पहली बार भजन लाल परिवार का सदस्य भाजपा से चुनाव लड़ने जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Panchayat Polls Latest Update : जानिये इन जिलों में हुई हिंसक घटनाएं

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

7 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

52 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago