Parivartan Padyatra Day 77:‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 77वां दिन

  • लोगों द्वारा दिए जा रहे अपार समर्थन से अभय चौटाला गदगद नजर आए
  • अभय सिंह चौटाला ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना
  • लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताई
  • लोगों ने कहा – न तो उनकी कांग्रेस राज में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस भाजपा गठबंधन सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है
  • प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं: अभय सिंह चौटाला
  • कहा – भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं
  • लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं
  • 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है

India News (इंडिया न्यूज),Parivartan Padyatra Day 77, भिवानी: इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 77वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला जब हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत हजारों समर्थकों के साथ हलका तोशाम में पहुंचे तो गांव बागनवाला, झांवरी, लक्ष्मणपुरा, आलमपुर व थिलौड़ में भारी संख्या में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों द्वारा दिए जा रहे इस अपार समर्थन से अभय चौटाला गदगद नजर आए और उन्होंने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार लोग अपना साथ और समर्थन दे रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि लोग देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहते हैं।

 सरकार ने समस्याओं को और बढ़ाया

इनेलो नेता ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार और अब भाजपा गठबंधन की सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी समस्याओं को और बढ़ाया है। न तो उनकी कांग्रेस में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है। हजारों की संख्या मे मौजूद लोगों ने एक सुर में अभय को एक सच्चा नेता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया और सभी ने हाथ खड़े कर पूर्ण रूप से समर्थन देने का वायदा किया।

व्यापारियों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मौजूदा गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंनेे कहा कि बड़ी शर्मनाक स्थिति ये है कि आज गांव हो या शहर लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। बदमाशों को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। व्यापारियों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है, रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

चारों तरफ अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फूट के कारण उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वो कांग्रेस और भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं और एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी मूल समस्याओं का निवारण कर सके। ऐसे में लोग सिर्फ और सिर्फ इनेलो की तरफ आस बंधाए बैठे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अबकी बार इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है।

यह भी पढ़ें : Gyanvapi Campus: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचीका पर 19 मई को सुप्रीम सुनवाई

यह भी पढ़ें : Jaipur Blast: जयपुर ब्लॉस्टः दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, एटीएस अफसरों की इंक्वायरी पर लगाई रोक

यह भी पढ़ें : Delhi Riots Case: दिल्ली दंगा मामला: आरोपी उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

Connect With Us : Twitter, Facebook 

Kanchan Rajput

Share
Published by
Kanchan Rajput

Recent Posts

Non Stop Haryana Non Stop Junoon : रिकॉर्ड तोड़ेगी ‘ये’ मैराथन…इतने धावकों ने कराया पंजीकरण..सीएम सहित ये हस्तियां करेंगी शिरक़त

मुख्यमंत्री के विशेष ऑफिसर (कम्युनिटी पुलिसिंग एंड आउटरीच प्रोग्राम) पंकज नैन ने ली अधिकारियों की…

16 mins ago

Atal Seva Kendra पर मिलने वाली सेवाएं अब मिलेंगी मंत्री के आवास पर, कार्य दिवस में इतने घंटे बैठेंगी तकनीकी टीम

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अपने आवास पर सुनी जन समस्याएं जन…

1 hour ago

Kumari Selja : पहली कलम से संकल्प पूरे करने की बात कही थी पर…सैलजा ने भाजपा के किस संकल्प पर कसा तंज  

महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह कब देगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा कहा-500 रुपये वाला…

2 hours ago

Haryana Crime: बुजुर्ग को बहलाया-फुसलाया, फिर… हो गया बवाल, जानें पूरा मामला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Crime: झज्जर में बहादुरगढ़ रोड पर किराना दुकान के…

2 hours ago

Haryana MLA Angry: दूषित जलापूर्ति से नाराज़ विधायक, XEN समेत अधिकारियों को पिलाया गंदा पानी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana MLA Angry: हरियाणा के सबसे बड़े गांव सिसाय में…

2 hours ago

Millet Procurement : हरियाणा सरकार इतने रुपए प्रति क्विंटल पर खरीद रही बाजरा

मंडियों में 77 फीसदी उठान कार्य पूरा महेंद्रगढ़ में अब तक 98149.6 मीट्रिक टन बाजरे…

2 hours ago