होम / Attack on Sonipat Religious Place : समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर हमला, 9 घायल

Attack on Sonipat Religious Place : समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर हमला, 9 घायल

• LAST UPDATED : April 10, 2023

इंडिया न्यूज, Haryana (Attack on Sonipat Religious Place) : सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के सांदल कलां गांव में देर रात एक धार्मिक स्थल में घुसकर कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। जिस कारण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। इस हादसे में नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार युवकों लाठी-डंडों से लेस होकर आए थे। पुलिस वारदात की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल, सोनीपत में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने इस हमले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं गांव में कड़ी सुरक्षा भी कर दी गई है।

धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ भी

जानकारी के अनुसार गांव सांदल कलां में रविवार रात को गांव में एक धार्मिक स्थल पर 20 युवक आए और आते ही वहां लोगों पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया, जिस कारण धार्मिक स्थल पर हंगामा हो गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ भी की।

मारपीट करने, धार्मिक भावना भड़काने का केस दर्ज

वहीं सूचना मिलते ही देर रात थाना प्रभारी संदीप कुमार टीम के साथ गांव में पहुंची थी और निरीक्षण किया। पुलिस ने जावेद के बयान पर 20 से अधिक हमलावरों के खिलाफ जबरन घुसने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं
सुरक्षा की दृष्टि को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धार्मिक स्थल में घुसने का यह दस दिनों में दूसरा मामला है। इससे पहले 30 मार्च को भी धर्म विशेष के युवकों ने समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल में घुसकर वहां पर भगवा झंडा फहराया था।

यह भी पढ़ें : Jhajjar Family Murder : 2 बच्चों व पत्नी की हत्या कर खुद भी फंदे पर झूला

यह भी पढ़ें : Haryana Coronavirus : प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे केस, आज 400 पार केस

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT