होम / Bhiwani News : मनरेगा के तहत काम करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, 3 महिला मजदूर टीला गिरने से दबी, एक की मौत

Bhiwani News : मनरेगा के तहत काम करते वक्त हुआ बड़ा हादसा, 3 महिला मजदूर टीला गिरने से दबी, एक की मौत

BY: • LAST UPDATED : February 2, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhiwani News : भिवानी के तोशाम के गांव खरकडी सौहन में मनरेगा के तहत रास्ते का समतलीकरण करने वाले 3 महिला मजदूर खाना खाते समय टिल्ला गिर जाने से दब गई। जिनमे से एक 63 वर्षीय निब्बो देवी की मौत हो गई। जबकि अर्चना व किताबो देवी घायल हो गई। किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी।

Bhiwani News :  15 से 20 फीट ऊंचे टिब्बे की मिट्टी फिसल गई

मृतक महिला निब्बों देवी के पति दलबीर सिंह ने बताया कि खरकड़ी सोहान म मनरेगा के तहतें खेतों के रास्ते का समतलीकरण का कार्य चल रहा था। करीबन 15 से 20 फीट ऊंचे टिब्बे की मिट्टी फिसलने से 3 महिलाएं दब गई। मृतका निब्बो देवी अपने देवर व देवरानी की रोटी लेकर गई थी। सभी बैठकर खाना खा रहे थे। निब्बों देवी भी वही बैठ गई। कुछ देर बाद एक 15 से 20 फीट ऊंचे टिब्बे की मिट्टी फिसल गई। जिसमें निब्बो देवी, अर्चना व किताबों दब गई।

अर्चना व किताबों दबने के कारण घायल हो गई

दबने के बाद दूसरे मजदूरों ने बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर बाद तीनों को निकाल लिया गया। जब तक तीनों को निकाला गया तब तक निब्बों देवी ने दम तोड़ दिया था। अर्चना व किताबों दबने के कारण घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको अस्पताल ले जाया गया। किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी।

Chulkana Dham : बसंत पंचमी पर श्री श्याम बाबा के बदले गए अंगवस्त्र, पीले फूलों से सजाया बाबा का दरबार, बाबा के दरबार में पहुंचे लाखों भक्त

Selja’s Statement On Farmers : कहा-किसानों की राह न मुगलकाल में आसान रही और न अंग्रेजों के राज में और आज भी लड़ रहे जंग..!!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT