Rewari Crime : प्रेमिका को मार खुद भी किया सुसाइड

इंडिया न्यूज, Haryana (Rewari Crime) : प्रदेश के जिला रेवाड़ी में हत्या और सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। जी हां, यहां के गांव दुल्हेड़ा खुर्द (Dulheda Khurd) में एक व्यक्ति ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। जैसे ही इस बारे में पुलिस को सूचना मिली तो सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

रात को दिया गया वारदात को अंजाम

जानकारी के मुताबिक नूंह के गांव जिमरावत निवासी जगदीश (31) बाइक पर सवार होकर रात लगभग 11 बजे गांव दुल्हेड़ा खुर्द में पहुंचा था और यहां आकर उसेन अपनी प्रेमिका शीतल (27) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद जगदीश ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर दी।

वहीं गोली की आवाज सुनकर पड़ौसी जब उनके घर पहुंचे तो शीतल चारपाई पर मृत पड़ी मिली और साथ ही जगदीश भी जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। मौका स्थल से पुलिस को पिस्तौल बरामद हुई है। जानकारी सामने आ रही है कि 2 बच्चों की मां शीतल और जगदीश में प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते यह पूरी घटना हुई। जगदीश रिश्ते में महिला का ननदोई लगता था। वहीं इस वारदात से बाद से गांव में काफी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh Borewell Rescue Operation : बोरवेल में गिरा एक और ‘प्रिंस’, बोला- यहां बहुत अंधेरा है, उसे काफी डर लग रहा है

यह भी पढ़ें : Coronavirus Pandemic Live Update : देशभर में कम होते जा रहे केस, आज मात्र इतने मामले

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

5 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

15 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

19 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

20 mins ago

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Karnal Mandi: मंडी के बाहर लगा ताला, करनाल में किसानों की बड़ी चेतवानी, पढ़ें पूरी…

44 mins ago