प्रदेश की बड़ी खबरें

Rewari News : पत्नी ने पति को ड्यूटी पर जाने से रोका, पति नहीं माना तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : जिले के गांव जयसिंहपुर खेड़ा में दो बच्चों की मां ने अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पहुंची बावल थाना पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार नारनौल के मोहल्ला खरखड़ी निवासी 28 वर्षीय पिंकी का विवाह 2017 में रेवाड़ी जिले के गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी मुकेश कुमार के साथ हुआ था। मुकेश राजस्थान के घिलोट स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। दोनों एक बेटा व एक बेटी है।

Rewari News : डॉक्टर के पास लेकर चलने की बात कह रही थी, दोनों में विवाद हो गया

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे मुकेश ड्यूटी जाने लगा तो उसकी पत्नी पिंकी ने छुट्टी करने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। पिंकी बेटे को दवाई दिलाने के लिए डॉक्टर के पास लेकर चलने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद मुकेश घर से ड्यूटी के लिए निकल गया। मकान के प्रथम तल पर बने कमरे का दरवाजा बंद होने पर दोनों बच्चों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया तो शोर मचाया गया।

शोर-शराबा होने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए

जब खिड़की से देखा गया तो पिंकी फंदे पर लटकी हुई थी। शोर-शराबा होने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुकेश भी ड्यूटी से घर पहुंचा। एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

Accident News : संतुलन बिगड़ने से गड्ढे में गिरी बाइक…युवक की मौत, अन्य हादसे में महिला घायल   

Two Bike Thieves Arrested..इन स्थानों पर खड़ी बाइक को बनाते थे निशाना.. चोरी की इतनी बाइक बरामद

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Kurukshetra University में ‘रत्नावली’ का आगाज़, इतने दिन चलेगा ये राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव   

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kurukshetra University : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव…

39 mins ago

Heroin Recovered : पति-पत्नी 378 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार, बाज़ार में हेरोइन इतनी..कीमत !!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Heroin Recovered : बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल…

1 hour ago

Women Safety को लेकर महिला आयोग गंभीर, 7 माह में आयोग में पहुंची इतनी…शिकायत, 95 प्रतिशत का समाधान 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Women Safety : हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल…

1 hour ago

Rohtak Mangal Kamal में कल दिन भर चलेगा बैठकों का दौर, सीएम सहित पार्टी के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Mangal Kamal : रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय मंगल कमल…

2 hours ago