होम / Panipat Big Breaking : डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान एक गर्भवती महिला ने फर्श पर ही दिया बच्ची को जन्म

Panipat Big Breaking : डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान एक गर्भवती महिला ने फर्श पर ही दिया बच्ची को जन्म

• LAST UPDATED : July 26, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Panipat Big Breaking : प्रदेशभर में अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते अस्पताल वाले हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानीपत में डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान एक गर्भवती महिला ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दे दिया।

महिला के पति दिनेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पानीपत के विकास नगर में रहता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। वह पत्नी को लेेकर पानीपत के सिविल अस्पताल में पहुंचा जहां पर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण पत्नी को करनाल रैफर करने के लिए लिख दिया।

Panipat Big Breaking : रैफर न करने की गुहार भी लगाई, नहीं हुई सुनवाई

उसने वहां मौजूद स्टाफ से रैफर न करने की गुहार भी लगाई लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। हारकर वह अपनी पत्नी को लेकर प्रसूता वार्ड से एमरजैंसी वार्ड तक ही पहुंचा था कि साथ आई नर्स उन्हें गेट पर छोड़कर चली गई। गेट के पास जाते ही पत्नी को दर्द होने लगा तो उसको फर्श पर लेटा दिया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने फर्श पर ही बच्ची को जन्म दिया। आसपास लोगों व मीडिया कर्मियों द्वारा कवरेज करने पर डिलीवरी वार्ड से नर्स आई तथा महिला को वार्ड में ले गई।

सी.एम.ओ कहा जच्चा व बच्ची को भर्ती कर लिया

इस बारे पानीपत के सी.एम.ओ. डा. जयंत आहूजा ने कहा कि जच्चा व बच्ची को भर्ती कर लिया गया है। पानीपत में भी डॉक्टर हड़ताल पर हैं जिस कारण जरूरी सेवाओं पर निगरानी रखी जा रही है तथा व्यवस्था को चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Drug Overdose : करनाल में नशे की ओवर डोज़ से हुई युवक की मौत

यह भी पढ़ें : Chinese Manjha Consignment Seized : पानीपत में एनिमल लवर एवं पीएएफए की टीम ने पकड़ी चाइनीज मांझा की बड़ी खेप 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox