होम / Rohtak Mangal Kamal में कल दिन भर चलेगा बैठकों का दौर, सीएम सहित पार्टी के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद 

Rohtak Mangal Kamal में कल दिन भर चलेगा बैठकों का दौर, सीएम सहित पार्टी के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद 

• LAST UPDATED : October 25, 2024
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Mangal Kamal : रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय मंगल कमल में शनिवार, 26 अक्टूबर को दिनभर भाजपा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का दौर कल सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगा। भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यशाला में पार्टी के शीर्ष नेता, मंत्री, सांसद, विधायक आदि उपस्थित रहेंगे।

Rohtak Mangal Kamal : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया, प्रदेश सह-प्रभारी सांसद सुरेंद्र नागर प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, सांसद दुष्यंत गौतम, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक एडवोकेट वेदपाल और तीनों प्रदेश महामंत्री के अलावा प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक आदि मौजूद रहेंगे।