प्रदेश की बड़ी खबरें

DAP Shortage : पराली प्रबंधन और फसल खरीद को लेकर कुरुक्षेत्र में पांच नवंबर को होगी प्रदेश स्तरीय महापंचायत

  • जींद में बैठक कर लिया किसानों ने फैसला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), DAP Shortage : सोमवार को जींद की जाट धर्मशाला में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, रणवीर मलिक, कैप्टन रणधीर चहल, संदीप सिवाच ने संयुक्त तौर पर की। बैठक में किसानों से संबंधित कई फैसले लिए गए। इसमें पराली प्रबंधन, डीएपी की किल्लत, फसल उठान और खरीद से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से जवाब लेने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की पंचायत पांच नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगी।

DAP Shortage : वरिष्ठ अधिकारी को जींद से हटा अन्य जगह भेजने की मांग की

26 नवंबर को संयुक्त किसान मोर्चा और ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय आह्वान पर हरियाणा के सभी जिलों में चेतावनी दिवस मनाते हुए बड़ी सभाएं आयोजित की जाएगी। हाइटेंशन लाइन और अंडरग्राउंड पाइप लाइन निकालने पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जाएगा। मोर्चा ने बैठक में जींद में महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर यौन शोषण के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच करने और जांच पूरी होने तक वरिष्ठ अधिकारी को जींद से हटा अन्य जगह भेजने की मांग की है।

गिरफ्तारी किए जाने का भी विरोध किया

रतन मान ने कहा कि प्रदेश सरकार पराली प्रबंधन की व्यवस्था करने की बजाय प्रदूषण का सारा दोष किसानों के ऊपर डाल रही है। केंद्र सरकार द्वारा लगातार तीन बजट से उर्वरक की सब्सिडी में कटौती के चलते ही डीएपी की कमी बनी हुई है। इसी वजह से किसानों को लाइन लगा खाद खरीदनी पड़ रही है। फसल अवशेष जलाने के नाम पर किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी किए जाने का भी विरोध किया गया।

सरकार को चेतावनी दी गई कि अगर किसी किसान को गिरफ्तार किया, तो संबंधित थाने पर मोर्चा लगाया जाएगा। इस मौके पर मास्टर बलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, मास्टर कंवरजीत सिंह, जोगेंद्र नैन, विकास सीसर, बाबा गुरदीप, कुलबीर मलिक, सुखदेव जम्मू, कुलदीप ढांडा, रवि आजाद, आजाद पालवां उपस्थित रहे।

Aam Aadmi Party पर मंत्री विज का तंज, बोले “ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं”

CM Saini in Kurukshetra : पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह की घोषणा

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Shri Baba Mastnath Ayurvedic College & Hospital ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, हरियाणा में प्रथम और पूरे भारत में 26वां स्थान प्राप्त

‘ए’ ग्रेड की उपलब्धि शैक्षिक गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती…

11 mins ago

SBI Bank Customer के साथ धोखा, डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकली इतनी रकम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), SBI Bank Customer : जुलाना में एसबीआई के एटीएम से…

53 mins ago

Diwali Festival 2024 : अबकी बार इतने…दिन का होगा दीपावली महोत्सव, उत्साह चरम पर, तैयारियों में जुटे लोग

धनतेरस के रूप में मनाया जाता है प्रथम दिन, इसलिए होती है भगवान धन्वंतरी कुबेर…

1 hour ago

Mumbai’s Bandra Railway Station पर मची भगदड़, एक दूसरे को रौंदने का भयावह मंज़र सीसीटीवी में कैद, इतने लोग घायल 

India News Haryana (इंडिया न्यूज),  Mumbai's Bandra Railway Station : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे…

3 hours ago

Aam Aadmi Party पर मंत्री विज का तंज, बोले “ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं”

हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है - परिवहन मंत्री अनिल…

3 hours ago

CM Saini in Kurukshetra : पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह की घोषणा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini in Kurukshetra : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह…

3 hours ago