Transgender Raped : ट्रांसजेंडर के साथ नशे में धुत सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

9
Transgender Raped 
ट्रांसजेंडर के साथ नशे में धुत सहकर्मी ने किया दुष्कर्म

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Transgender Raped : पानीपत में एक ट्रांसजेंडर के साथ उसी के सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मुताबिक ट्रांसजेंडर का सहकर्मी शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती कमरे में घुस गया और उसने ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की। वहीं आरोप ये भी है कि सहकर्मी वारदात को अंजाम देने के बाद एक लाख रुपए लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Transgender Raped : रवि नशे की हालत में उसके घर आया था

चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और अभी वह पानीपत में रहती है। वह ट्रांसजेंडर समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और घर-घर जाकर नाच-गाकर अपना जीवन यापन करती हैं। उसके साथ रवि नाम का लड़का भी काम करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी रवि लगभग 20 दिन पहले नशे की हालत में उसके घर आया था और यहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की।

इसके बाद मौका पाते ही उसने एक लाख रुपए भी छीन लिए और फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसने उसे हर संभावित स्थान पर ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बाद में उसे पता चला कि रवि अपने गांव भाग गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी रवि के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : Sonipat Criminal Encounter : कैश वैन को लूटने वाला आरोपी के काबू, पैर में लगी गोली

यह भी पढ़ें : Hina Khan: क्या हिना खान से शादी रचाएंगे रॉकी? बॉयफ्रेंड का जवाब सुन भावुक हुए फैंस