प्रदेश की बड़ी खबरें

Karnal News : मधुबन में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से पंजाब घर लौट रहा था युवक

  • हसनपुर फाटक के आसपास गिरा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : मधुबन थाना क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी मनदीप (अविवाहित) के रूप में हुई है। मृतक पुणे में जॉब करता था और 11 नवंबर को अपने घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। अब यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मनदीप ट्रेन से गिरा था या फिर उसे गिराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Karnal News : देर रात उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया

पुलिस के मुताबिक, घरौंडा-मधुबन के बीच हसनपुर फाटक से कुछ ही दूरी पर ट्रेन से मनदीप नीचे गिर गया था और गंभीर रूप से घायल हो गया था। की-मैन ने युवक को गिरते देख लिया था। घायल अवस्था में मनदीप को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था। जहां पर देर रात उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

नहीं हो पाई थी शिनाख्त

जब मनदीप ट्रेन से नीचे गिरा था, उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जीआरपी पुलिस के संज्ञान में मामला आया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए और बाद में पता चला कि युवक गुरदासपुर का है। जिसके बाद आज मृतक के परिजन करनाल पहुंचे और मनदीप की शिनाख्त की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक का दूसरा भाई दुबई में

मृतक के पिता चिमन लाल ने बताया कि उसका बेटा पुणे में टायर फिटिंग का काम करता था और घर आ रहा था। हमें उम्मीद नहीं थी कि उसके साथ रास्ते में हादसा होगा। उसके दो बेटे है, दूसरा बेटा दुबई में काम करता है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। वहीं जीआरपी थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि हादसा कल हुआ था। जिसकी पहचान नहीं हो पाई थी। आज पहचान हुई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। जांच जारी है।

Kurukshetra News : दंपति पर भारी पड़ी दो सांडों की लड़ाई, मौके पर ना पहुंचते लोग, तो…होता बुरा अंजाम 

Palwal Gas Pipeline Blast : पीएनजी गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, कई दुकानें आग की चपेट में, एक व्यक्ति की मौत

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Faridabad में एक युवक ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मामला आपसी रंजिश का, जांच में जुटी पुलिस

महिला को निजी अस्पताल में करवाया भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू किया आगे…

19 hours ago