होम / Aaj Bhole Ki Shadi Hai Bhajan : ‘आज भोले की शादी है’ भजन लॉन्च

Aaj Bhole Ki Shadi Hai Bhajan : ‘आज भोले की शादी है’ भजन लॉन्च

• LAST UPDATED : July 26, 2024
  • बेबी हनी द्वारा गाया भजन मचा रहा धूम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Aaj Bhole Ki Shadi Hai Bhajan : अम्बाला का नाम देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है, जिसका विशेष कारण है कि अम्बाला में कई जानी-मानी हस्तियों ने जन्म लिया है, जिन्होंने अपने शहर ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर अम्बाला की बेटी बेबी हन्नी (Baby Hunny) ने कर दिखाया है, जोकि पेशे से एक भजन गायक है और बेबी हन्नी हमेशा अपनी सूंदर और मधूर सुरीली आवाज से भजनों के माध्यम से लोगों को रिझाती हैं।

अब इसी कड़ी में सावन माह में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में अंबाला की गायिका बेबी हनी का नया भजन आया है, जोकि भक्तों को काफी पसंद आ रहा हैै। भजन का नाम है ‘आज भोले की शादी है’। यह भजन अंबाला ही नहीं, पूरे हरियाणा में धूम मचा रहा है। मालूम रहे कि इससे पहले भी बेबी हनी “रंग डारो ना श्याम” सहित कई भजन प्रस्तूत कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : Shawan Month 2024 : शिव का प्रिय है सावन महीना, जानिए कब से कब तक रहेगा ये महीना?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox