प्रदेश की बड़ी खबरें

Aam Aadmi Party Candidate Dr. Sushil Gupta: मंडियों में व्यापार चलने से ही आती है देश में खुशहाली : डॉ. सुशील गुप्ता

  • भाजपा मंडियों को बंद करने में लगी, किसान और व्यापारी का रिश्ता तोड़ने पर तुली: डॉ सुशील गुप्ता
  • जो जिला पार्षद के चुनाव में आपनी पत्नी को नहीं जीता पाया, भाजपा ने उसे मुख्यमंत्री बनाया : डॉ. सुशील गुप्ता
  • भाजपा ने 450 रुपए का सिलेंडर 1100 का कर दिया फिर 100 रुपए घटाकर कहते हैं कि बजाओ ताली: डॉ. सुशील गुप्ता
  • लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए ये चुनाव बहुत अहम : अशोक अरोड़ा
  • हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 सीटें जीतेगा : अशोक अरोड़ा

India News (इंडिया न्यूज़), Aam Aadmi Party Candidate Dr. Sushil Gupta, कुरूक्षेत्र, 15 मार्च: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने जिले की मंडियों का दौरा किया। इससे पहले उन्होंने गुरुद्वारा नीलधारी में मत्था टेका और अरदास की। मंडी में पहुंचने पर व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर डॉ. सुशील गुप्ता का स्वागत किया और मंडी में उनके पहुंचने पर खुशी जताई।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी मौजूद रहे। इनके साथ विधायक मेवा सिंह, नायब सिंह पटाकमाजरा, हरिकेश सैनी, लाभ सिंह, उपदेश शर्मा, सुभाष चंद, गुरदेव सिंह सूरा, खेम सिंह कोलापुर, गुरचरण सिंह कोलापुर, सोहा लाल चकचनपुर, शमशेर सिंह मलिक, अमरीक सिंह बकाली, अनिल मट्टा, राजबीर सिंह, हरप्रीत सिंह चीमा, मुकेश शर्मा जिला परिषद सदस्य संजीव भूखड़ी, राज मक्कड़, कृष्ण गोयल, बृज भूषण बंसल, तरसेम सिंह राय, मास्टर सोमनाथ, अग्रवाल वैश्य समाज कुरुक्षेत्र अध्यक्ष सतप्रकाश गुप्ता, सुशील सिंगला, धर्मपाल सिंगला, रमेश गर्ग, जगतार काजल, दोलत राम बंसल, सुबा सिंह, सरपंच रणबीर, सौरव गर्ग, विनय गुप्ता, मेहर सिंह, शैंकी गर्ग, एमसी सतीश गर्ग, यशपाल शर्मा, शेर सिंह रोर और नरेश मित्तल मौजूद रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जिसके साथ मंडी हो जाती है उसकी फतेह हो जाती है। इसलिए मैं पिछले कई दिनों से मंडियों में ही जा रहा हूं। मंडी एक ऐसी जगह है यदि यहां से व्यापार न चले तो देश में खुशहाली नहीं हो सकती। क्योंकि अन्नदाता फसल उगाता है जिसको बिकवाने का काम आढ़ती करते हैं। जब देश के अन्नदाता के पास पैसे आते हैं तो पूरे देश में खुशहाली फैलती है और मंडी उसका माध्यम हैै। लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने कई बार मंडियों को खत्म करने की कोशिश की। लेकिन उन किसानों का भला हो जिन्होंने सवा साल दिल्ली बॉर्डर पर संघर्ष किया जिससे वो अपनी फसल और मंडियों को बचा पाए।

उन्होंने कहा कि अब वो तीन कानून तो रद्द हो गए लेकिन अब भाजपा अप्रत्यक्ष रूप से मंडियों पर प्रहार कर रही है। गोदामों में ताला लगाकर अडानी के गोदामों में फसल बेचने को कहा जा रहा है। भाजपा धीरे धीरे मंडियों को बंद करने की नीयत पर चल रहे हैं। हर साल मजदूर की मजदूरी और मुनीम की सैलरी बढ़ जाती है मगर आढ़त नहीं बढ़ती। भाजपा लगातार मंडियों पर डाका डाल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोली का राज हो गया है। हरियाणा में दुकानदारों और व्यापारियों पर गोलियां चलाकर और पर्ची फेंककर फिरौती मांगी जा रही है।  भाजपा किसान और आढ़ती के रिश्ते को खत्म करने पर तुली है। फसल आते ही सरकार पोर्टल पोर्टल खेलने लग जाती है। किसान की फसल खराब हो जाए या गले सड़े सरकार को कोई मतलब नहीं है। बिना टोकन के गाड़ी मंडी के अंदर नहीं घुस सकती। ये व्यवस्था ठीक नहीं है, इसको बदलने की जरूरत है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता।

उन्होंने कहा मैं जिस भी गांव में गया सभी ने कहा कि नायब सैनी कभी उनके गांव में नहीं आए वह हमेशा गायब रहे। जब मैंने नायब सैनी की लोकप्रियता पूछी तो लोगों ने कहा कि नायब सैनी की पत्नी ने जिला पार्षद का चुनाव लड़ा तो चौथे नंबर पर आई। जो अपनी इस छोटे से चुनाव में अपनी पत्नी को नहीं जीता पाया उसको भाजपा ने सीधा मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का न किसान, न व्यापारी, न महिला और न युवा किसी पर ध्यान नहीं देना। इनको केवल जात और धर्म की राजनीति करनी है। भाजपा ने 450 रूपए का सिलेंडर 1100 का कर दिया फिर 100 रूपए घटाकर कहते हैं कि बजाओ ताली।

उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर एक पर है। प्रदेश का युवा अपनी जमीन बेचकर अवैध तरीके से विदेशों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। इसके अलावा भाजपा सुप्रीम कोर्ट के फैसले बदल रही है, जिस इलेक्टोरेल बॉन्ड का डाटा एसबीआई जून में देने की कह रहा था बाद में उसे एक रात में जमा कर दिया। इसका मतलब भाजपा चुनाव निकाला चाहती थी। चुनाव के एक महीने पहले चुनाव आयोग के सदस्य का इस्तीफा ले लेना दर्शाता है कि दाल में कुछ काला है। उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ा हुआ हूं जीतने के बाद भी समाज के ही कार्य करूंगा। कुरूक्षेत्र लोकसभा का हिस्सा लेकर रहूंगा। कुरूक्षेत्र में भाजपा के समीकरण बिगड़ चुके हैं इनको उम्मीदवार भी नहीं मिल रहा। इस बार इनकी ईवीएम की सेटिंग भी फेल करनी है। उन्होंने कहा कि अबकी धर्मनगरी कुरूक्षेत्र से ही युग परिवर्तन होगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि संसद में कुरूक्षेत्र की आवाज बनकर गूंजूंगा, अपना हिस्सा लेकर आऊंगा आउंगा और यहां का विकास करवाऊंगा।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा हमारा विश्वास है हम कि इस बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को कामयाबी जरूर मिलेगी। क्योंकि पिछली दो बार से भाजपा जीत रही है जिसका नुकसान क्षेत्र को हुआ है। अबकी बार ये चुनाव बहुत अहम है क्योंकि भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। भाजपा इसलिए 400 पार का नारा दे रही है ताकि संविधान को आसानी से खत्म किया जा सके। लेकिन इस बार भाजपा 200 भी नहीं करेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर भाजपा को हराना है और डॉ सुशील गुप्ता और इंडिया गठबंधन को लोकसभा की सभी 10 सीटें जीतवानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें आपस में लड़ाने का काम करेगी, हमें सचेत रहना होगा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जीताना है। तब जाकर देश का लोकतंत्र बचेगा। चुनाव नेता नहीं कार्यकर्ता लड़ते हैं जब कार्यकर्ताओं में जुनून हो तो कोई नहीं हरा सकता। इसलिए हमें अपने सभी आपसी मतभेद भुलाकर इंडिया गठबंधन को जीताना है।

यह भी पढ़ें : Brijendra Singh : भाजपा-जजपा गठबंधन टूटना महज एक ड्रामा : बृजेंद्र सिंह

यह भी पढ़ें : HSSC Chairman Bhopal Singh Resign : चेयरमैन भोपाल सिंह ने अपने पद से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें : AAP on CAA : आम आदमी पार्टी हरियाणा में लागू नहीं होने देगी सीएए : अनुराग ढांडा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना…

1 hour ago

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना

Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या,…

2 hours ago