Aam Aadmi Party Candidate Dr. Sushil Gupta: “आप” प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता “आप”और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में हुए शामिल

  • इंडिया गठबंधन के लिए चुनाव से ज्यादा देश और लोकतंत्र महत्वपूर्ण : डॉ. सुशील गुप्ता
  • हरियाणा की जनता इंडिया गठबंधन को सभी 10 लोकसभा सीटें जिताने की गारंटी दे रही : डॉ. सुशील गुप्ता
  • पूरी मेहनत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं कार्यकर्ता : जयप्रकाश जेपी
  • इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर करेंगे विकास कार्य: जयप्रकाश जेपी

India News (इंडिया न्यूज़), Aam Aadmi Party Candidate Dr. Sushil Gupta, कलायत/कैथल, 11 मार्च:

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ . सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता की संयुक्त बैठक में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश (जेपी) और सुखबीर चहल मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व सरपंच पवन कुमार, राजेश सरपंच, रणधीर प्योदा, सतीश जांगड़ा, एसडीओ बलबीर सजुमा, गज्जन सिंह, रामकुमार, सुनील सहारण, प्रदीप कुराड़, सतपाल बेदी और सत्यवान मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन इंडिया नाम कहां-कहां से हटाएंगे क्योंकि अंत में इंडिया ही जीतेगा। जब खबरें आती थी कि इंडिया गठबंधन नहीं बनेगा तो भाजपा वालों के चेहरे खिलते थे ।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और सीएम खट्टर को बताना चाहता हूं कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन सभी 10 लोकसभा सीटें जीतेगा और धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से इसकी शुरूआत होगी और इस जीत का आगाज पूरे भारत में जाएगा। हरियाणा का हर व्यक्ति इंडिया गठबंधन को सभी 10 लोकसभा सीटें जीताने की गारंटी दे रहा है। अबकी बार हरियाणा की जनता इनकी ईवीएम की सेटिंग भी फेल करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि लोग नायब सैनी को गायब सैनी कह रहे हैं। क्योंकि हर गांव के लोग कह रहे हैं कि वो कभी गांव में नहीं आए। उन्होंने कभी कुरुक्षेत्र लोकसभा के 9 हलकों की आवाज संसद में नहीं उठाई, न वे कभी गांव में जाते और न ही यहां की जनता की आवाज उठाते। उन्होंने कहा कि वक्त आ गया है कि हमें कलायत और कुरुक्षेत्र लोकसभा का विकास करना है। यहां की जनता की आवाज लोकसभा तक उठाने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रही है। मैं कुरुक्षेत्र में बन रहे ज्ञान मंदिर, अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा बनाई का रही धर्मशाला का चेयरमैन भी हूं। वहीं कुरुक्षेत्र में 2 एकड़ जमीन लेकर अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गरीबों की सेवा के लिए बनाए जाने वाले अस्पताल का भी मैं चेयरमैन हूं।

उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में धर्मार्थ कार्यों ने जुड़ा रहा हूं। मेरा गांव कुरुक्षेत्र से आधे घंटे की दूरी पर जींद जिले में शामलो कलां है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नायब सैनी की तरह गायब नहीं रहूंगा, हर दुख सुख की घड़ी में आपके बीच रहकर जनसेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है। देश को बचाने की लड़ाई है। इंडिया गठबंधन जनता के साथ मिलकर लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ेगा। आप और हम मिलकर जीतोड़ मेहनत करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। जनता भी बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा की मैं आपको बता देना चाहता हूं अरविंद केजरीवाल ने मुझे सिखाया है या तो जनता से डरना है और या भगवान से डरना है। संसद में कुरुक्षेत्र की आवाज गूंजेगी।

पूर्व विधायक जेपी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलायत मेरी जन्म भूमि है, आज मैं जो कुछ भी हूं कलायत की वजह से हूं। उन्होंने कहा कि डॉ. गुप्ता सुशील गुप्ता हमारे और अपने हैं। इन पर चौधरी भूपेंद्र हुड्डा भी विश्वास करते हैं। इसलिए इनको कुरुक्षेत्र सीट इनको दी गई है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को हमारे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र लोकसभा से भारी बहुमत से जीताना है और इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाना है।

उन्होंने कहा कि सभी को आम आदमी पार्टी के चुनाव निशान झाड़ू का बटन दबाना है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर हरियाणा का विकास करेंगे।

यह भी पढ़ें : Dwarka Expressway Inauguration LIVE : प्रधानमंत्री ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : Dwarka Expressway Inauguration LIVE : द्वारका एक्सप्रेसवे से बदलेगा लोगों का जीवन : प्रधानमंत्री

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की…

19 mins ago

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला

Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें…

26 mins ago

Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : इंडोनेशिया में गए युवकों को वहां…

31 mins ago

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया

Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए…

42 mins ago

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

1 hour ago