प्रदेश की बड़ी खबरें

आम आदमी पार्टी प्रदेश में शुरू करेंगी किसान बचाओ-खेत बचाओ यात्रा

सोनीपत/ राम सिंह
सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंदर गौतम ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी किसान बचाओ-खेत बचाओ यात्रा की शुरूआत करेगी। 12 सितम्बर से शुरू होने वाली इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में जाकर किसानों की मांगों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी।आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर ही हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए कदम उठाएंगी। सोनीपत जिले में भी आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा।
कृषि कानूनों के विरोध में लम्बे समय से संघर्ष कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी किसान बचाओ-खेत बचाओ यात्रा की शुरूआत करेगी। 12 सितम्बर से शुरू होने वाली इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में जाकर किसानों की मांगों को लेकर जागरूकता फैलाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रैस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के मध्यम जोन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल ने कही। वहीं प्रैस वर्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र गौतम ने कहा कि सोनीपत में जल्द ही आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर ही हरियाणा प्रदेश के विकास के लिए कदम उठाएंगी।

 

सोनीपत जिले में भी आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पार्टी एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी करेगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत शहर में चाहे कांग्रेस का विधायक रहा हो या फिर भाजपा का लोगों की समस्याएं कम नही हो पाई है। मानसून सीजन में ही बरसात होते ही पूरा शहर डूब जाता है। सडक़ों पर गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए शहर वासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जे करने की कोशिश के कई मामले सामने आ चुके हैं।
देवेन्द्र गौतम ने कहा कि इन सभी समस्याओं को प्राथमिक तौर पर लिया जाएगा और आम आदमी पार्टी प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान करवाने की कोशिश करेगी। प्रैस वार्ता के दौरान देवेन्द्र गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले पंचायती चुनावों में अपने सिम्बल पर ही लड़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करके जनता के बीच बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे इसमुद्दों को लेकर जाएगे।
haryanadesk

Share
Published by
haryanadesk

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

8 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

8 hours ago