होम / आम आदमी पार्टी की कांगड़ा रैली होगी ऐतिहासिक

आम आदमी पार्टी की कांगड़ा रैली होगी ऐतिहासिक

• LAST UPDATED : April 22, 2022

आम आदमी पार्टी की कांगड़ा रैली होगी ऐतिहासिक 

इंडिया न्यूज, शिमला।
23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में होने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की विशाल जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर दी है। मंडी के बाद कांगड़ा की रैली में भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थकों का हजूम उड़ने वाला है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सुनने और उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अरविन्द केजरीवाल को सुनने के लिए भारी संख्या में प्रदेशभर से लोगों की भीड़ उमड़ने वाली है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से आम आदमी का कुनबा बढ़ता जा रहा है, उससे भाजपा की नींद और चैन गायब हो गया है। प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों और साढ़े चार साल के कार्यकाल से दुखी हो गई है और अब आम आदमी पार्टी के जुड़ रही है। प्रदेश में रोजाना सैकड़ों लोग आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं,जिससे अब माहौल बन गया है कि अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सुनामी आने वाली है।

दिल्ली मॉडल जनता को लुभा रहा

जिस तरह से अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली मॉडल और नीतियां लोगों के लिए एक विश्वास का हिस्सा बन गई हैं, उससे प्रभावित होकर अब प्रदेशवासी आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। कल होने वाली विशाल जनसभा के लिए प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग निजी गाड़ियों और बसों के माध्यम से जनसभा में जुटने के लिए निकल पड़े हैं। अरविन्द केजरीवाल की यह दूसरी बड़ी रैली होने वाली है, जहां भारी संख्या में लोग जुटने वाले हैं। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और चंबा के साथ साथ शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू से भी लोगों का हजूम उमड़ने वाला है। जो यह दर्शाता है कि हिमाचल में अरविंद केजरीवाल मॉडल की चर्चा किस तरह से हो रही है।

यह भी पढ़ें : भारत में कोरोना के इतने केस बढ़े, कहीं चौथी लहर की आहट तो नहीं

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana NCB : नशा तस्कर 2 किलो 399 ग्राम गांजा सहित काबू
Haryana Polls 2024 : प्रदेशभर में निकाले जा रहे फ्लैग मार्च, जनता को किया जा रहा जागरूक
MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता
Haryana Assembly Election: 3 जिला पार्षदों ने थामा विनेश फोगाट के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन, जुलाना सीट पर पड़ेगा प्रभाव
Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी
Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान
Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox