होम / हरियाणा निकाय चुनाव में AAP ने हेराफेरी का किया दावा, पेहोवा में वोट गायब करने का लगाया आरोप

हरियाणा निकाय चुनाव में AAP ने हेराफेरी का किया दावा, पेहोवा में वोट गायब करने का लगाया आरोप

• LAST UPDATED : June 24, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News: हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी ने निकाय चुनाव में धोखाधड़ी की है। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने सोशल मिड़िया पर ट्वीट किया कि उनको पेहोवा में कुल वोट 20419 मतदानर मिले है। लेकिन मतगणना के दौरान उनके केवल 20363 वोट ही गए। इनका दावा है कि इनके कुल 56 वोट गायब किए गए है और उनको चुनाव में 54 वोटों से हारा घोषित कर दिया।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि हम हरियाणा नगर पालिका और नगर परिषद में पहली बार चुनाव लड़े है जिसमें 10.3 प्रतिशत वोट हासिल किए, लेकिन बीजेपी के 8 साल से सत्ता में बैठने के बावजुद भी केवल 26 प्रतिशत वोट हासिल कर सकी। वहीं जजपा को केवल 3.8 प्रतिशत वोट ही हासलि की सकी।

AAP ने इस्माइलपुर में की जीत दर्ज

हरियाणा ने नगर पालिका चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इस्माइलपुर में जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद प्रदेश में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। बीजेपी जजपा गठबंधन 27 और इनेलो ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। आम आदमी पार्टी ने 30 पार्षद में जीत दर्ज कर और 5 नगर पालिका, नगर परिषद में उनके उम्मीदवार दूसरी जगह पर रहे।

AAP पार्टी के नेता ने पश्चिमी यूनिट को किया भंग

हरियाणा आम आदमी पार्टी के नेता सुशील गुप्ता ने चुनाव परिणामों से असंतुष्ट होकर पश्चिमी क्षेत्र की यूनिट को भंग कर दिया। अब इस क्षेत्र में कार्यकतार्ओं को दोबारा संगठन की जिम्मेदारियां दी सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन: 91 वर्ष की उम्र में चौथा तलाक, अभिनेत्री जेरी हॉल से होंगे जुदा

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox