होम / AAP on Assembly Elections : आम आदमी पार्टी का ऐलान, आप हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

AAP on Assembly Elections : आम आदमी पार्टी का ऐलान, आप हरियाणा में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP on Assembly Elections : आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज ऐलान कर दिया है कि आप हरियाणा में विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में यह घोषणा की। चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक आदि मौजूद रहे।

AAP on Assembly Elections : आज महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी आप

चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में मान ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14% वोट हासिल किए थे, तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं।

यह भी पढ़ें : Agniveer Recruitment : जानिए 20 जुलाई से इन जिलों में होगी अग्निवीरों की भर्ती

पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है

मान ने कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम मालूम हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। अभी बीते ही दिनों हमने जालंधर उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी। हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे।

आज प्रदेश को आम आदमी पार्टी की ही जरूरत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा की डबल इंजन की सरकार है लेकिन इसने 10 वर्षों में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया। यह प्रदेश क्राइम का अड्डा बनता जा रहा है। वहीं आप ने केंद्र की अग्निवीर योजना को लेकर भी सरकार को जमकर घेरा। ऐसे हालात में  हरियाणा को अब केवल आम आदमी पार्टी की ही जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की।

यह भी पढ़ें : MLA Rao Dan Singh ED Raid Updates : कांग्रेस विधायक राव दान के आवास पर ईडी ने दी दबिश

यह भी पढ़ें : Hooda Targets BJP : वोट लेकर एससी-ओबीसी को धोखा देना ही भाजपा की फितरत : हुड्डा

यह भी पढ़ें : Aditya Chautala हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024:’ उम्मीद पर तो दुनिया कायम है’, गठबंधन को लेकर अब भी आस लगाए बैठे हैं राघव चड्ढा
Haryana CM Nayab Singh Saini: चुनाव की तारीख बदलने पर विपक्ष था हमलावर, अब नायाब सैनी ने दे दिया करारा जवाब
Panipat Crime News : पानीपत के कपड़ा व्यापारी से मांगी एक करोड़ रुपए की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की धमकी 
AAP-Congress Alliance : हरियाणा में AAP और Congress के गठबंधन पर छा रहे काले बादल, अभी तक तय नहीं हुआ फ़ैसला 
Palwal News : पलवल के खेतों में मिला नवजात शिशु का शव
Fatehabad News : बेटे के साथ जमीन विवाद के चलते पिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पांच पेज का सुसाइड नोट मिला 
Haryana Assembly Election 2024 : लाइसेंस धारक आग्नेयास्त्र और हथियार पुलिस स्टेशन-डीलर के पास करवाए जमा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox