होम / Make India Number 1 Campaign की आप ने की हिसार से शुरुआत

Make India Number 1 Campaign की आप ने की हिसार से शुरुआत

• LAST UPDATED : September 7, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana News (Make India Number 1 Campaign) : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) का बुधवार को हरियाणा के जिला हिसार में भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचने पर केजरीवाल ने ‘मेक इंडिया नंबर वन’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बेशक देश आजादी का 75 साल का जश्न मना रहा है, लेकिन इन वर्षों में कई देश हमसे आगे निकल गए। आखिर भारत दुनिया का नंबर-वन देश क्यों नहीं बन पाया। इस पर मंथन करने की जरूरत है।

विश्व की कंपनियों के टॉप पर भारतीय, फिर भी हम पीछे क्यों

अरविंद केजरीवाल ने अभियान की शुरुआत करते हुए यह भी कहा कि हमें मंथन करने की जरूरत है कि आज भी भारत की बहुत बड़ी आबादी गरीब क्यों है। भारत में इंटेलिजेंट लोग हैं। दुनिया की कंपनियों के टॉप पर भारतीय हैं लेकिन आखिर वे कौन से कारण हैं कि हम अभी भी पीछे हैं। भारत में समुद्र, नदियां, पहाड़ और जड़ी-बूटियां सबकुछ है।

यह भी पढ़ें : SYL Issue को लेकर पीएम के पास समाधान नहीं तो मुझे बुलाएं : अरविंद केजरीवाल

लोगों की एकजुटता से ही हम भारत को बना सकेंगे नंबर वन

वहीं दिल्ली सीएम ने यह भी कहा कि 75 साल तक सभी दलों ने गंदी राजनीति की है इसी कारण भारत आज पीछे रह जाएगा। उन्होंने पुन: कहा कि अगर 130 करोड़ लोग एकजुट हो जाएं तो भारत को नंबर-वन देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें : kejriwal and Bhagwant Mann Visit to Hisar : आप का भाजपा और कांग्रेस पर हमला

ऐसे जुड़ सकेंगे Make India Number 1 Campaign से

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम भारत को नंबर वन देश बनाने में जुटे हैं। देश के कोने-कोने में जाएंगे और लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। जो भी लोग भारत को नंबर वन बनाना चाहते हैं, वह सभी 9510001000 पर मिस्ड कॉल अभियान के साथ जुड़ सकते हैं।

भगवंत मान बोले- स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी यूक्रेन हमसे आगे

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देश के सबसे क्रांतिकारी मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि अगर 130 करोड़ लोग एक सुर में हो जाएं तो हमारे देश को नंबर वन बनने से कोई रोक नहीं सकता। यूक्रेन 25-26 साल पहले आजाद हुआ। मगर हमें तब पता चला अपने मेडिकल के छात्रों को वहां से निकालना पड़ा। यूक्रेन स्वास्थ्य ढांचे में भी हमसे बहुत आगे है।

यह भी पढ़ें : Rear Seat Belt : अब कार में सभी के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य : गडकरी

यह भी पढ़ें : India Corona Today Update : देश में आए 5379 नए केस

यह भी पढ़ें : Haryana Weather Update: हरियाणा में 9 से 20 सितंबर के बीच बारिश की संभावना

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox