होम / AAP’s Election Campaign शुरू, जानिए कब, कहां होंगे दिग्गज नेताओं के रोड शो और रैलियां

AAP’s Election Campaign शुरू, जानिए कब, कहां होंगे दिग्गज नेताओं के रोड शो और रैलियां

• LAST UPDATED : August 31, 2024
  • सुनीता केजरीवाल एक सितंबर को बाडढ़ा विधानसभा में आएंगी और रैली में जनता को संबोधित करेंगी

India News Haryana (इंडिया न्यूज), AAP’s Election Campaign : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि आज हरियाणा में आम आदमी पार्टी का संगठन सभी पार्टियों से मजबूत है। आम आदमी पार्टी हर विधानसभा के हर बूथ पर मजबूती से तैयारी कर रही है। अभी अरविंद केजरीवाल की गारंटी के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें 24 घंटे बिजली और हर घर के दिसंबर 2023 तक के बकाया बिजली के सारे बिल माफ किए जाएंगे।

AAP’s Election Campaign : सुनीता केजरीवाल बाडढ़ा, मनीष सिसोदिया बल्लभगढ़ में रोड़ शो करेंगे

उन्होंने कहा कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने परिवार जोड़ो अभियान चलाया था और 15 दिन में 45 रैलियां की थी। अब फिर आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लड़ने के लिए अपना अभियान लॉन्च कर दिया है। इस अभियान में एक सितंबर को अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल बाडढ़ा विधानसभा में आएंगी और रैली में जनता को संबोधित करेंगी। इसके साथ साथ कल पानीपत में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान आएंगे और व्यापारियों के साथ टाउन हॉल करेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया कल शाम 5 बजे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में रोड़ शो करेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अंबाला के नारायणगढ़ में रैली को संबोधित करेंगे

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान अंबाला के नारायणगढ़ में शाम चार बजे रैली को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी अगले 15 दिन में लगभग 40 रैली, टाउन हॉल और रोड शो करेगी। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बाहर आएंगे और उनके कार्यक्रम हरियाणा विधानसभा चुनाव में अलग से लगाए जाएंगे। हरियाणा में लाल अरविंद केजरीवाल को पीएम मोदी ने एक राजनीतिक द्वेष के कारण एक फर्जी केस में जेल में डाल रखा है। जबकि इस केस में सैकड़ों जगह रेड हुई लेकिन कहीं से एक रुपए की भी रिकवरी नहीं हुई।

इस केस से दूर दूर तक अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं

इस केस में जिला अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ने ये स्पष्ट कहा है कि इस केस से दूर दूर तक अरविंद केजरीवाल का कोई संबंध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत भी दे दी फिर भी इस तानाशाह पीएम मोदी का मन नहीं भरा तो एक दूसरी एजेंसी द्वारा गिरफ्तार करवा दिया। लेकिन सत्य कभी पराजित नहीं होता, हमें भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। बीजेपी ने एक द्वेष पूर्ण भावना से हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है, इसका बदला हरियाणा की जनता जरूर लेगी। हरियाणा की जनता इस तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकेंगी। इस मौके पर राकेश चुघ, सुखबीर मलिक, कृष्ण अग्रवाल, योगेश कौशिक, अनिल पांडे, ऋतु अरोरा मौजूद रहे।

Bhupinder Singh Hooda : किसानों को घाटे में धकेलना चाहती है बीजेपी, इसलिए लगाई धान के निर्यात पर रोक : हुड्डा

Abhay Chautala’s Big Atatement ”मैं पूरे हरियाणा को संभालूंगा”, भाजपा और कांग्रेस में जल्द ही मचेगी भगदड़

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox