Abdul Kalam Mahila Bal Ashram से दो लड़कियां फरार, मचा हड़कंप

Abdul Kalam Mahila Bal Ashram

इंडिया न्यूज, जींद।
Abdul Kalam Mahila Bal Ashram जिला जींद की डीसी कॉलोनी के साथ वगते अब्दुल कलाम महिला बाल आश्रम से बीती रात दीवार फांदकर दो लड़कियां फरार हो गई। रातभर पुलिस दोनों लड़कियों को ढूंढती रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। महिला बाल आश्रम की अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला बाल आश्रम से लड़कियों के फरार होने की यह पांचवीं घटना है।

4 माह पहले ही लाया गया था आश्रम (Abdul Kalam Mahila Bal Ashram News)

डीसी कॉलोनी के साथ लगते अब्दुल कलाम महिला आश्रम में लगभग 4 माह पहले ही फतेहाबाद निवासी एक लड़की (15) तथा सवा माह पहले किन्नौर हिमाचल प्रदेश निवासी 16 वर्षीय लड़की को यहां पर लाया गया था। दोनों लड़कियों के मामले हाईकोर्ट में विचाराधीन है। बीती रात दोनों लड़कियां आश्रम की छत पर चढ़कर दीवार फांदकर फरार हो गई। जिस कारण आश्रम में हड़कंप मच गया।

अनेक स्थानों पर तलाशा, नहीं मिला सुराग Jind Crime News

जैसे ही लड़कियों के फरार होने की सूचना मिली तो तुरंत आश्रम हाउस मदर द्वारा यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। जिस पर सिविल लाइन थाना की पुलिस पार्टियों ने बस स्टैंड रेलवे, स्टेशन चौक और चौराहों को तलाशा, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। पूर्व में भी महिला बाल आश्रम से पांच बार लड़कियां फरार हो चुकी हैं। हालांकि उन लड़कियों को बरामद कर लिया गया था। हालांकि आश्रम की दीवारों पर कटीले तार लगाए गए हैं। बावजूद इसके लड़कियां तारों से निकलकर फरार हो रही हंै। लड़कियां आश्रम से क्यों भागी और क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।

ये बोले थाना प्रभारी 

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि रात को सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर पहुंच गई थी। इसके अलावा अन्य चौक-चौराहों को भी तलाशा गया, लेकिन दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं लगा। आश्रम सुप्रिडेंट की शिकायत पर फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read: Mumbai Fire News 20 मंजिला बिल्डिंग में आग, 7 का दम घुटा

Also Read: Corona Havoc Continues आज देश में 3.38 लाख लोग संक्रमित, 448 की मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

8 hours ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

9 hours ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

9 hours ago