Abhay Chautala Taunts Dushyant : 'जो हमें खत्म करना चाहते थे, वो आज खुद ही'...अभय ने साधा पूर्व डिप्टी सीएम पर निशाना
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Abhay Chautala’s Big Statement : इनेलो विधायक अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधने हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुडा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी नेताओं को टिकट देने का झूठा आश्वासन दिया है। टिकटें घोषित होने के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों में भगदड़ मचने वाली है, क्योंकि इन्होंने बहुतों को झूठे आश्वासन दे रखे हैं। देवेंद्र बबली को कांग्रेस की टिकट नहीं देने के बाद मचे बवाल पर अभय चौटाला ने अपने उक्त विचार रखे।
वहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत पर भी अभय चौटाला ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक महिला को सोच समझकर बयान देना चाहिए। किसानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली भाजपा सांसद को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। हालांकि हमारी पार्टी में महिलाओं का आदर किया जाता है, लेकिन किसी ने हमारी पार्टी में ऐसा विवादित बयान दिया होता तो उसको तुरंत ही पार्टी से निकाल देते।
अभय ने कहा हरियाणा में हर हाल में इनेलो बसपा की सरकार बनेगी। मैं पूरे हरियाणा को संभालूंगा। ऐलनाबाद हलके में चुनाव की ड्यूटी कार्यकर्ताओं की लगाई है। मेरे ऐलनाबाद हल्के में मेरा चुनाव मेरे कार्यकर्ता संभालेंगे। अभय चौटाला ने कहा मेरे कार्यकर्ताओं ने मेरी गैरमौजूदगी में मेरा चुनाव संभालने का ठोस आश्वासन दिया है। सिरसा जिला की सभी पांच विधानसभाओं को जीतेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा 30 और कांग्रेस 27 सीटों पर ही सीमित रह जाएगी।
Madhuban Convocation Parade : चुनाव को लेकर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता : शत्रुजीत कपूर
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishna Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री…
बजट में विकसित भारत की रूपरेखा : बिप्लब देब पीएम मोदी का स्वच्छ भारत का…
संत महात्माओं ने दिए प्रेरणादायक प्रवचन India News Haryana (इंडिया न्यूज), '12 Jyotirlinga Spiritual Fair' :…
चोरी की एक बाइक सहित दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, बाइक चलाने का शौक पूरा करने…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Charkhi Dadri News : चरखी दादरी की शंकर कॉलोनी निवासी एक…
मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के इवेंट ट्रायथल में निभा कुमारी इन्सां ने स्वर्ण व टेट्रैथलॉन इवेंट…