होम / Abhay Singh Chautala : भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही

Abhay Singh Chautala : भाजपा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही

• LAST UPDATED : August 22, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Abhay Singh Chautala : इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर आचार संहिता की सरेआम धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा हरियाणा में 16 अगस्त को आचार संहिता लगाने के बाद भी भाजपा सरकार लगातार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती आ रही है।

Abhay Singh Chautala : सरकार पर ये आरोप भी लगे

आज भी भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री सरकारी प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर रहे हैं जबकि आचार संहिता लगने के बाद मुख्यमंत्री समेत कोई भी मंत्री सरकारी बिल्डिंग, सरकारी वाहनों का इस्तेमाल समेत मतदाताओं को रिझाने के लिए कोई भी सरकारी नौकरी देने का विज्ञापन और अन्य लाभ देने की घोषणाएं नहीं कर सकते। लेकिन मुख्यमंत्री आचार संहिता लगने के बाद से ही लगातार मतदाताओं को रिझाने के लिए सरकारी नौकरी देने, अधिकारियों के ट्रांसफर करने समेत अन्य लोकलुभावन घोषणाएं कर रहे हैं।

नारायणगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ में मेडिकल कॉलेज खोलने जैसी लोकलुभावन घोषणा की हैं। वहीं मंत्री सरकारी भवनों में प्रेस वार्ता कर सरेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। एक मंत्री ने तो सार्वजनिक तौर पर कहा है कि अगर किसी और दल की सरकार बनी तो भाजपा की केंद्र की सरकार छ महीने में उसे तोड़ कर भाजपा की सरकार बना देगी।

उन्होंने हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार द्वारा सरकारी नौकरी देने के लिए घोषणा करने और विज्ञापन देने को सही ठहराने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि हरियाणा चुनाव आयोग भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है। जबकि राष्ट्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने शासनकाल में तो सरकारी नौकरियां दी नहीं और अब आचार संहिता लगने के बाद वोट लेने के लिए रेवडिय़ां बांट कर युवाओं के साथ छल कर रही है।

आज हरियाणा में लोगों के सामने इनेलो बसपा गठबंधन सबसे विश्वसनीय विकल्प है और जनता इनेलो बसपा पर अपना भरोसा जताकर गठबंधन की सरकार बनाने को पूरी तरह से तैयार है। इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनते ही पहली कलम से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox