Accident In Fatehabad : पिकअप-ट्रॉली की भिड़ंत, इतने लोग हुए घायल

इंडिया न्यूज, Haryana News (Accident In Fatehabad): फतेहाबाद के गांव अहरवां व अयाल्की के बीच बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो जाने का मामला सामने आया है। हादसे में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कई लोग जख्मी हो गए। बता दें कि यहां तूड़े से भरी एक ट्रॉली और पिकअप की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें यहां के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

पिकअप में थे 20 लोग सवार

जानकारी के अनुसार एक पिकअप गाड़ी, जिसमें लगभग 20 लोग सवार थे। मामले की जानकारी देते हुए बादलगढ़ गांव निवासी गुरचरण सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं और धान की कटाई के लिए यहां खेतों में आए थे। जब वे सभी काम करके वापस अपने गांव बादलगढ़ जा रहे थे तो गांव अयाल्की और अहरवां के बीच उनकी गाड़ी की तूड़े से भरी ट्राली से भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से पिकअप में मौजूद सभी लोग जख्मी हो गए।

हादसा स्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस

वहीं जैसे ही हादसा हुआ तो लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सड़क से वाहन हटवा ट्रैफिक सुचारू किया। सभी घायलों को पुलिस ने तुरंत सिविल अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घायलों की हालत ठीक है।

यह भी पढ़ें : India Coronavirus Live Updates : जानिये देश में आज कोरोना के इतने मामले

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago