इंडिया न्यूज, Kullu : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि जिले के बंजार उपमंडल के घियागी के पास दिल्ली से आए सैलानियों की कार बीती रात हादसे का शिकार हो गई। कार हाईवे-305 से करीब 200 मीटर नीचे गहरे घियागी खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में चार सैलानियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो नए हैं। मृतकों में एक महिला शामिल है। वहीं, घायलों में दो महिला और एक पुरुष हैं।
स्थानीय लोगों ने सुबह हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। वहीं, घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। इस हादसे में जान गंवाने वाले सैलानियों की अभी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : ज्ञानवापी मस्जिद में मिला शिवलिंग, कोर्ट ने एरिया कराया सील
यह भी पढ़ें : यमुना में बहे 5 युवकों का अभी भी सुराग नहीं, एनडीआरएफ की टीम पहुंची
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…
जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…