Accidents In Panipat हादसों में एक की मौत, 5 से अधिक घायल

Accidents In Panipat

इंडिया न्यूज, पानीपत।

Accidents In Panipat हरियाणा के जिला पानीपत पर गुरुवार का दिन भारी पड़ा। सुबह छाई कोहरे की सफेद छादर में दो बड़े हादसे हो गए। पहला हादसा गांव शाहपुर में हुआ जहां, हरियाणा रोडवेज की बस और ट्रक की टक्कर में 6 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। इस घटना में एक की मौत भी हुई है। उधर, दूसरी ओर सिवाह बाइपास पर स्कॉर्पियो कार नहर में गिर गई। उसमें सवार 6 लोगों में से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि एक व्यक्ति कार समेत नहर में लापता हो गया। पहले हादसे की बात करें तो जींद के गांव अलेवा खांडा से स्कॉर्पियो में सवार होकर 5 लोग यूपी के मुरादनगर जा रहे थे। गांव सिवाह के पास नहर पुल के पास अधिक कोहरा था जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नहर में जा गिरी। स्कॉर्पियो को गिरते देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर में दी। हादसे में एक युवक नीरज (22) नहर में बह गया, जिसकी तलाश जारी है।

कैथ के बीच रोडवेज बस ट्रक में घुसी (Panipat Accidents

इसी बीच दूसरा हादसा भी हो गया, जी हां, कैथ के बीच रोडवेज बस ट्रक में जा घुसी। सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंची। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। पानीपत सिविल अस्पताल में 7 घायलों को ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

Connect With Us: Twitter Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

43 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

2 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

11 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

12 hours ago