होम / Rohtak News : शादी के एक दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार

Rohtak News : शादी के एक दिन पहले दूल्हा गिरफ्तार

• LAST UPDATED : December 17, 2022

इंडिया न्यूज, Haryana (Rohtak News) : हरियाणा के जिला रोहतक में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें सुबह बारात जानी थी लेकिन उससे पहले रात को ही दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार क्यों किया गया तो आपको बता दें कि दूल्हे पर 2 माह पहले नाबालिग के साथ रेप करने का आरोप था, जिसके बाद वह शादी रचा रहा था।

दूल्हा गिड़गिड़ाया पर नहीं मानी पुलिस

वहीं जैसे ही पुलिस ने बारात से एक दिन पहले दूल्हे को पकड़ा तो वह इस दौरान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा। आरोपी दूल्हे का कहना था कि उसे शादी करने तो फिर चाहे गिरफ्तार कर लेना, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देकर उसे गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

वहीं पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी (17) ने बताया कि एक युवक उनके पड़ोस में आया था और उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी कि रेप करने के बाद अब दूसरी शादी रचा रहा है।

ये भी पढ़ें : We women want शो में इस सप्ताह रहेगी घरेलू हिंसा पर चर्चा

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox