Adampur By-Election 2022 : भाजपा का उम्मीदवार घोषित, भव्य बिश्नोई लड़ेंगे चुनाव

इंडिया न्यूज, Haryana News (Adampur By-Election 2022) : हरियाणा में हिसार के आदमपुर चुनाव (Adampur By-Election) 3 नवंबर को होगा जिसको लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्माई हुई है और अब हर किसी की नजर पार्टी उम्मीदवार पर टिकी हुई है। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि भाजपा की सीट पर आदमपुर उपचुनाव के लिए भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) चुनाव लड़ेंगे।

यह सीट उस समय खाली हुई थी जब भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) ने इस्तीफा दे दिया था और अभी हाल ही में कुलदीप ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा था। अब आदमपुर की खाली सीट को लेकर चुनाव को लेकर प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं। ज्ञात रहे कि 4 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और छह नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Adampur By-Election 2022

अभी तक भजन लाल परिवार का दबदबा रहा कायम

आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में यह चौथी बार चुनाव होगा। इससे पहले 1998, 2008, 2011 में भी चुनाव हो चुका है। तीनों ही चुनाव में भजन लाल परिवार का दबदबा कायम रहा है और अब सभी की नजरें इस चुनाव की जीत पर टिकी हैं।1968 से लेकर 1982 तक भजन लाल आदमपुर सीट से विधायक रहे हैं। उनके अलावा उनकी पत्नी जसमा देवी भी यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं। कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई भी यहां से चुनकर विधानसभा तक पहुंच चुके हैं। अब भव्य बिश्नोई चुनाव लड़ें

इनमें रहेगी विशेष टक्कर

वैसे इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आप में टक्कर रहेगी। उधर इनेलो भी चुनाव में जीत को लेकर दाव-पेच लगा रही है। वहीं आपको यह भी बता दें कि पहली बार भजन लाल परिवार का सदस्य भाजपा से चुनाव लड़ने जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Haryana Panchayat Election 2022 : चुनावों की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत गर्म

Connect With Us : Twitter, Facebook
Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Anil Vij’s Statement : “नतीजे आने दो, हुड्डा साहब को अपनी हैसियत पता लग जाएगी” 

सबसे पहले उन्हें अपनी बेल कैंसिल करवाकर खुद को जेल में डाल लेना चाहिए कुमारी…

16 mins ago

Haryana: कांग्रेस विधायक का बेटा फिर जेल लौटा, सामने आया न्यायिक हिरासत में घूमने का मामला

India News Haryana, Haryana: हरियाणा में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर का बेटा सिकंदर सिंह…

56 mins ago

Hisar Well Collapse : 50 फीट नीचे मिट्‌टी में दबे मजदूर को निकालने में जुटी एनडीआरएफ की टीम

कई घंटों के बाद भी नहीं मिल सका सुराग India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar…

60 mins ago

Kumari Selja: “ना मैं, ना कोई और…”, सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान

Kumari Selja: "ना मैं, ना कोई और...", सीएम के चेहरे पर कुमारी सैलजा का बड़ा…

1 hour ago