होम / Administrative Reshuffle In Haryana 4 आईएएस और 33 एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नियुक्ति

Administrative Reshuffle In Haryana 4 आईएएस और 33 एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नियुक्ति

• LAST UPDATED : April 9, 2022

Administrative Reshuffle In Haryana

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़।

Administrative Reshuffle In Haryana हरियाणा में 4 आईएएस (IAS) और 33 एचसीएस (HCS) अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।

  • हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक और ड्रोन इमेजिंग एवं इनफॉरमेशन सिस्टम्स आफ हरियाणा लिमिटेड (दृश्या) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीएल सत्यप्रकाश को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बिजली विभाग के सचिव तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
  • -कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव तथा हरियाणा बीज विकास निगम पंचकूला के प्रबंध निदेशक रमेश चंद्र बिढान को अपने वर्तमान कार्यभार के साथ हरियाणा कौशल विकास मिशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
  • हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव मोनिका मलिक को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा अभिलेखागार विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
    पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव तथा अभिलेखागार विभाग के निदेशक एवं अतिरिक्त सचिव महावीर सिंह को वित्त विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
  • स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में जिला परिषद, सोनीपत और डीआरडीए, सोनीपत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरदीप सिंह को नगर निगम, फरीदाबाद का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।
  • हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), गुरुग्राम के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सत्येंद्र दुहन को जिला परिषद, फरीदाबाद और डीआरडीए, फरीदाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
    जिला परिषद, फरीदाबाद और डीआरडीए, फरीदाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतबीर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
  • नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे योगेश कुमार को जिला परिषद, करनाल और डीआरडीए, करनाल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
  • योजना विभाग की अतिरिक्त सचिव वंदना दिसोदिया को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।
  • नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जयदीप कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।
  • अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन), मौलिक शिक्षा नीतू सिंगल को आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
  • करनाल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गौरव कुमार को करनाल मंडल, करनाल के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी लगाया गया है।
  • वित्त विभाग की उप सचिव मीनाक्षी दहिया को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक लगाया गया है।
  • भिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महेश कुमार को नगर निगम, रोहतक का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
  • जींद की जिला नगर आयुक्त मेजर (सेवानिवृत्त) गायत्री अहलावत को सिरसा का जिला नगर आयुक्त लगाया गया है।
  • संयुक्त परिवहन आयुक्त ( सड़क सुरक्षा), हरियाणा निर्मल नागर को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
  • कैथल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और कलायत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महेश कुमार लोहान को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
  • सिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संदीप अग्रवाल को भिवानी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • जींद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वेद प्रकाश को ऐलनाबाद का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पानीपत की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को बेरी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • झज्जर की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शिखा को खरखोदा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • ऐलनाबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) शंभू को नगर निगम, करनाल का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
  • नरवाना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेंद्र सिंह-3 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पानीपत का संपदा अधिकारी लगाया गया है।
  • इंद्री के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल के संपदा अधिकारी सुमित सिंह को करनाल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल का संपदा अधिकारी लगाया गया है।
  • बेरी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रविंद्र कुमार को झज्जर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • प्रशासन सुधार विभाग के उप सचिव और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के संपदा अधिकारी राकेश संधू को प्रशासन सुधार विभाग का उप सचिव और कैथल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • नगर निगम, करनाल के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह- 2 को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का संपदा अधिकारी लगाया गया है।
  • जिला परिषद, हिसार और डीआरडीए, हिसार के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुलभूषण बंसल को जिला परिषद, फतेहाबाद और डीआरडीए, फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला परिवहन अधिकारी – सह – सचिव, आरटीए, फतेहाबाद लगाया गया है।
  • जिला परिषद, फतेहाबाद और डीआरडीए, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार- 2 को जिला परिषद, महेंद्रगढ़ और डीआरडीए, महेंद्रगढ़ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
  • नगर निगम, रोहतक के संयुक्त आयुक्त सुरेश कुमार को सिवानी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
    फिरोजपुर झिरका के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रणबीर सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा नूंह के सिटी मजिस्ट्रेट का कार्यभार सौंपा गया है।
  • हरियाणा राज्य विधि आयोग के सचिव संदीप कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
  • सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम के संयुक्त निदेशक और हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव सुशील कुमार-4 को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव और कलायत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
  • ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) अनिल कुमार दून को संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), हरियाणा लगाया गया है।
  • खरखोदा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) संजय बिश्नोई को नरवाना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
    हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग, पंचकूला के सचिव जय प्रकाश को जिला परिषद, रेवाड़ी का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, खोल लगाया गया है।
  • नूंह के सिटी मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार को नगर निगम, गुरुग्राम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Jayant Chaudhary: ऐसी क्या मजबूरी रही जो जयंत चौधरी है चुनावी रेस से दूर, आखिर क्यों नहीं भर रहे चुनावी मैदान में हुंकार
Faridabad Crime: खुदा के घर में भी नहीं रुक रही हैवानियत, मस्जिद के बाथरूम में किया कुछ ऐसा काम, 6 साल का बच्चा बना हवस का शिकार
Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox