Advance feature iPhone 14 ने बचाई महिला की जान

इंडिया न्यूज, Advance feature iPhone 14: स्मार्ट फोन का चलन इस हद तक हो चुका है कि यह दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है लेकिन आपको कैसा लगेगा यदि आपको सुनने को मिले कि स्मार्ट फोन के कारण किसी की जान बच गई। यहां हम बात कर रहे हैं आई फोन 14 के एडवांस फीचर की। स्मार्ट फोन निर्माता कंपनी ऐप्पल ने अपने लेटेस्ट सीरीज आई फोन 14 में ग्राहकों के लिए एक एडवासं स्कियोरिटी फीचर रखा है। इसी फीचर के चलते अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक महिला की जान बच सकी।

ऐप्पल ने सितंबर की शुरुआत में iPhone 14 सीरीज में एक बड़ा फीचर ‘क्रैश डिटेक्शन’ है। यह फीचर गंभीर दुर्घटनाओं का पता लगाता है और अपने यूजर्स की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए SoS अलर्ट जारी करता है। कंपनी ने इस फीचर को सुरक्षा के लिए जारी किया था। वहीं हाल ही में iPhone 14 के इसी फीचर की वजह से एक महिला की जान बच गई। इससे पता चलता है कि इस फीचर ने अपना काम बखूबी निभाया भी है।

इस तरह बची जान

दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक कैलिफोर्निया में एक्सीडेंट से पहले पति-पत्नी फोन पर बात कर रहे थे। जानकारी देते हुए शख्स ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ फोन कॉल पर थे। इस दौरान उन्होंने उसकी चीख सुनी। इसके बाद लाइन डेड हो गया। इसके कुछ सेकंड्स के बाद ही उनके फोन पर उनकी पत्नी के आईफोन से नोटिफिकेशन आने लगे। Apple iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने उसकी पत्नी की कार की दुर्घटना के बारे में सूचित किया, जिससे उसने पैरामेडिक्स के आने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच कर सहायता प्रदान की।

कार क्रेश के बाद तुरंत भेजी लोकेशन

इसमें बताया गया है कि उनकी कार क्रैश हो गई है। इसके साथ लोकेशन की भी जानकारी मिल गई और एम्बुलेंस के आने से पहले वो वहां पहुंच गए। Crash Detection फीचर सबसे पहले Emergency SOS को ट्रिगर करता है। कंपनी ने iPhone 14 के साथ क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया है. इससे कार एक्सीडेंट या क्रैश होने पर इमरजेंसी नोटिफिकेशन भेजा जाता है। इससे यूजर की इमरजेंसी लिस्ट में मौजूद पहले रिस्पांडर से कॉन्टैक्ट किया जाता है और उसको घटना की जानकारी लोकेशन डिटेल्स के साथ दी जाती है। iPhone 14 के इस Crash Detection फीचर ने महिला की जान बचा ली। इसके बारे में Reddit पोस्ट कर यूजर ने जानकारी दी गई है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

7 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

8 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

8 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

9 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

10 hours ago