होम / दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी मास्क पहनना हुआ अनिवार्य After Delhi it is now mandatory to wear masks in Punjab

दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी मास्क पहनना हुआ अनिवार्य After Delhi it is now mandatory to wear masks in Punjab

• LAST UPDATED : April 21, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली।

पंजाब में फिर कोरोना दिशा निर्देश जारी

देशभर में कोरोना ने फिर पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। हरियाणा, दिल्ली और मिजोरम के बाद अब पंजाब में भी मास्क पहनना अनिवार्य हो गया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान सरकार ने कोविड-19 को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। मान ने साफ कहा कि राज्य में भीड़भाड़ वाली जगहों पर सभी लोगों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा। राज्य के प्रमुख सचिव अनुराग वर्मा की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। Punjab Corona Instuctions

ये दिशा-निर्देश किए जारी

दिल्ली के बाद अब पंजाब में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

नियमों के बारे में जानकारी देते हुए अनुराग वर्मा ने कहा कि खासकर बंद जगहों पर मास्क पहनना बहुत जरूरी है। इसके अलावा सार्वजनिक जगह पर जैसे बस, टैक्सी, विमान, शॉपिंग मॉल्स, डिपार्टमेंटल स्टोर्स व सिनेमा हॉल में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्कूलों में अध्यापकों, छात्रों और स्कूल के अन्य स्टाफ के लिए भी मास्क लगाना जरूरी है। अगर किसी ने मास्क नहीं लगाया तो उसे जुर्माना देना होगा।

कार्यालयों में भी मास्क पहनना जरूरी

मुख्य सचिव ने दिशानिर्देश में कहा है कि इनडोर गेम्स वाली जगह व कार्यालयों में मास्क लगाएं। गौरतलब है कि देश में हर दिन कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। आज सुबह आठ बजे तक कोविड-19 के 2,380 नए मामले सामने आए हैं। इसी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने मास्क पहनना अनिवाय कर दिया है।

यह भी पढ़ें: रोहतक पीजीआई में ऐसा क्या हुआ कि नर्सें मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana Election 2024: हरियाणा चुनाव के बीच बबली ने किसानों से मांगी माफी, धक्का मुक्की का था मामला
Robbery: काले जादू का खौफ दिखाया, महिला के साथ दिया ऐसे वारदात को अंजाम, जानें पूरा मामला
Haryanvi Returns From Indonesia : युवक इंडोनेशिया में बनाए गए थे बंधक, सकुशल पहुंचे अपने प्रदेश
Rahul Gandhi: सुबह-सुबह करनाल पहुंचे नेता राहुल गांधी, अमेरिका दौरे में एक युवक से किए वादे को निभाया
Bhupinder Singh Hooda : पंजाब से ज्यादा हरियाणा का युवा नशे की दलदल में…, सरकार आते ही नशे काे जड़ से उखाड़ फेंकेंगे
Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा
Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox