होम / लखनऊ के बाद अब पानीपत में महिला की दबंगई…जाने पुरा मामला

लखनऊ के बाद अब पानीपत में महिला की दबंगई…जाने पुरा मामला

• LAST UPDATED : August 7, 2021

पानीपत

पानीपत के शेरा गांव के पास छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कार सवारों को पीटने वाली स्कूटी सवार महिला को पुलिस ने थाने जमानत दे दी है। पुलिस ने महिला, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला का पति और उसके  साथी अभी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। लखनऊ के बाद हरियाणा के पानीपत से भी एक महिला का कारसवारों की सरेआम पिटाई का वीडियो सामने आया था।

महिला ने सड़क पर ही कार सवार युवकों को न सिर्फ थप्पड़ मारे बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। खुद पीटने के बाद महिला ने अपने पति को भी घटनास्थल पर बुलाया और उसने भी बल्ले से युवकों की पिटाई की। कार सवार युवकों पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, पीड़ित युवकों का कहना था कि अगर हमसे कोई गलती हुई है तो पुलिस को बुलवाइए, लेकिन महिला और उसके रिश्तेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी। मारपीट का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई की थी। पीड़ित युवक बजराज शर्मा की शिकायत पर महलौडा थाना पुलिस ने आरोपी महिला गांव ब्राह्मण माजार निवासी बबली है। उसके पति भूप सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ 5 धाराओं में केस दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox